नयी दिल्ली। कोरोना संकट में कार कंपनियों की हालत बेहद अधिक खराब हो गई थी। मगर लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील के बाद कार कंपनियों की सेल्स पटरी पर लौट आई। बल्कि मारुति सहित कुछ कंपनियों ने तो अगस्त में पिछले साल से भी ज्यादा बिक्री। इन कंपनियों ने अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए कई ऑफर्स और डिस्काउंट भी पेश किए। मगर डिस्काउंट के बावजूद कार खरीदना इतना आसान नहीं है। पर यदि आप कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक बेहद सस्ता ऑप्शन लेकर आए हैं। आप नई के बजाय के पुरानी यानी सैकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। सैकंड हैंड कार आपको काफी सस्ती पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे मिलेगी सैकंड हैंड कार।
मारुति का अपना सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति अपने प्लेटफॉर्म से ही सैकंड हैंड कार बेचती है। इसके सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म का नाम है ट्रूवैल्यू। आप इस प्लेटफॉर्म से आसानी से काफी कम कीमत पर सैकंड हैंड कार खरीद सकते हैँ। इस समय मारुति की तीन कारें इस प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें सिलेरियो, स्विफ्ट और वैगनआर शामिल हैं। आपको यहां ये कारें 2 लाख रु की शुरुआती कीमत पर मिलेंगी। आइए जानते हैं कारों की डिटेल।
मारुति वैगनआर
इस समय मारुति की हैचबैक कार वैगनआर ट्रूवैल्यू पर बिक्री के लिए रखी गई है। कार का आपको 2011 मॉडल मिलेगा। ये कार सिर्फ 54 हजार से कुछ अधिक किलोमीटर चली है। कार को पहला मालिक ही बेच रहा है। यानी ये कार सिर्फ एक ही व्यक्ति का पास रही है। कार की कीमत 2 लाख रु रखी गई है। वैसे इस कार के नए मॉडल का दाम 4.45 लाख रु से लेकर 5.94 लाख रु तक है।
मारुति सिलेरियो
मारुति सुजुकी की एक और बेहद पसंद की जाने वाली कार सिलेरियो का सैकंड हैंड पेट्रोल वर्जन बिक्री के लिए रखा गया है। इसका आपको वीएक्सआई वेरिएंट मिलेगा। उपलब्ध मॉडल करीब 99 हजार किमी तक चला है। मगर ये कार भी पहले मालिक से खरीदने को मिलेगी। साल की बात करें तो 2014 मॉडल सेल के लिए उपलब्ध है। अच्छी बात ये है कि आपको इस कार पर 6 महीने की वारंटी और 3 मुफ्त सर्विस भी मिलेंगी। कार की कीमत 3.10 लाख रु है। वैसे नई सिलेरियो के टॉप मॉडल की कीमत 5.68 लाख रु तक है।
मारुति स्विफ्ट
मारुति स्विफ्ट भी भारत में काफी पसंद की जाती है। इस कार का 2014 मॉडल बेचा जा रहा है, जो 72 किलोमीटर से अधिक चल चुका है। कार का वीडीआई वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये कार भी आपको पहले मालिक से ही मिलेगी। इस कार पर भी वारंटी और 3 फ्री सर्विस मिलेंगी। बता दें कि इस कार की कीमत 3.15 लाख रु रखी गई है। वैस आपको नई स्विफ्ट 5.19 लाख रु से 8.02 लाख रु तक की कीमत पर मिलेगी।
कागजी कार्यवाही भी बेहद आसान
यदि आप ट्रूवैल्यू पर इनमें से कोई कार खरीदना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर पेपरवर्क काफी आसान होता है। यहां कार खरीदना और जगह की तुलना में ज्यादा आसान है। आपको ट्रूवैल्यू से कार खरीदने पर बहुत सी सुविधाएं भी मिलेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications