नई दिल्ली, जुलाई 26। शेयर बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव को लेकर म्यूचुअल फंड में निवेशक काफी चिंतित हैं। इनमें से कई, विशेष रूप से नए और कम अनुभव वाले निवेशक, इस बारे में अनिश्चित हैं कि उन्हें स्मॉल-कैप फंड, और सेक्टर / थीम वाली योजनाओं जैसे जोखिम भरे विकल्पों में निवेश करना छोड़ देना चाहिए या नहीं। हालांकि, सेक्टोरल फंड आपके पोर्टफोलियो के लिए अच्छे हैं। एक म्यूचुअल फंड निवेशक के रूप में यदि आप सेक्टर-आधारित म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो यहां बताया जाना वाला सेक्टोरल म्यूचुअल फंड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये है कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड - स्टैंडर्ड प्लान। इसने डायरेक्ट प्लान ग्रोथ ऑप्शन के तहत शॉर्ट टर्म में अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Mutual Fund : ये स्कीम करती है बैंक शेयरों में निवेश, दिया है तगड़ा रिटर्न कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड - स्टैंडर्ड प्लान कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड हाउस का एक इक्विटी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर फंड है। यह 01 जनवरी 2013 (डायरेक्ट प्लान) को लॉन्च किया गया 9 साल पुराना फंड है। इसकी रेगुलर स्कीम 25 फरवरी 2008 को शुरू की गई थी। फंड एक अत्यधिक जोखिम भरा रेटेड ओपन-एंडेड इक्विटी सेक्टोरल फंड है। फंड को वैल्यू रिसर्च द्वारा 4-स्टार और म्यूचुअल फंड रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा 5-स्टार रेटिंग दी गई है। फंड ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया है। इसने पिछले कुछ वर्षों में कैटेगरी एवरेज रिटर्न से बेहतर रिटर्न दिया है। फंड ने अपने जैसे फंडों के बीच एवरेज से बेहतर प्रदर्शन दिया है। फंड के डायरेक्ट प्लान ग्रोथ ऑप्शन के तहत इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 533.29 करोड़ रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.16% है, जो इसकी कैटेगरी के एवरेज एक्सपेंस रेशियो 1.17% के लगभग बराबर है। 22 जुलाई 2022 को घोषित इसकी शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) 37.599 रुपये है। फंड का बेंचमार्क निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर टीआरआई है। लम्पसम (एक बार में निवेश) निवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 5,000 रुपये और एसआईपी के लिए 1,000 रुपये है। फंड अतिरिक्त निवेश की भी अनुमति देता है, अतिरिक्त निवेश के लिए कम से कम राशि 1,000 रुपये है। इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है, हालांकि, निवेश के 365 दिनों के भीतर रिडीम किए जाने पर (10 फीसदी से अधिक यूनिट्स) फंड 1% शुल्क लेता है। पिछले 1 साल में लम्पसम रिटर्न (सालाना) 16.33% रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 42.18% रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने सालाना 20.21% रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में इसने 11.45% रिटर्न प्राप्त दिया है। पिछले 1 साल इसका एसआईपी से वार्षिक रिटर्न 13.74% और पिछले 2 वर्षों में 32.30% रिटर्न रहा है। पिछले 3 साल में इस फंड का सालाना रिटर्न 30.82 फीसदी रहा है। जबकि 5 सालों का सालों का एसआईपी रिटर्न 19.43 फीसदी रहा है। इस फंड का अधिकांश निवेश घरेलू इक्विटी में लगभग 96.79% है, जिसमें से अधिकांश निवेश लगभग 33.7% लार्ज कैप शेयरों में, 18.95% मिड-कैप शेयरों में और 29.03% स्मॉल-कैप शेयरों में है। फंड का कैपिटल गुड्स, ऊर्जा और निर्माण क्षेत्रों में ज्यादा निवेश है।
कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड - स्टैंडर्ड प्लान
5 स्टार है रेटिंग
कितना है एक्सपेंस रेशियो
न्यूनतम निवेश राशि
कितना दिया रिटर्न
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications