नई दिल्ली, अगस्त 14। म्यूचुअल फंड में कई तरह की स्कीमें होती हैं। साथ ही इनमें सेक्टर के हिसाब से भी निवेश किया जाता है। कोई विशेष फंड एक स्पेशल सेक्टर पर अधिक ध्यान देता है। यह पहले से तय होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शेयर बाजार में तेजी के समय स्पेशल थीम या सेक्टर वाले फंड बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं। बीते एक साल में शेयर बाजार में काफी तेजी रही है और कई ऐसे सेक्टरों और थीम बेस्ड म्युचूअल फंड ने दमदार प्रदर्शन किया है। यहां हम आपको उन सेक्टर और थीम की डिटेल देंगे, जिन पर आधारित फंड्स ने बीते एक साल में 84 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
टेक्नोलॉजी फंड्स
पिछले एक साल में देखें तो जिस सेक्टर के शेयर काफी ऊपर चढ़े उनमें टेक्नोलॉजी शामिल है। इसी आधार पर टेक्नोलॉजी फंड्स ने एक साल में करीब औसतन 84 फीसदी रिटर्न दिया है। इस बात का खुलासा वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों में हुआ है। बीते साल भर में आईटी और सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनियों के शेयरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे इस सेक्टर की कंपनियों की स्थिति मजबूत हुई है। सबसे अच्छे टेक्नोलॉजी फंड ने तो एक साल में 100 फीसदी से भी अधिक रिटर्न दिया है।
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के फंड
2021 के केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को काफी सहारा दिया गया, जिसके बाद इस सेक्टर ने काफी तेजी हासिल की। पिछले एक साल में देखें तो जो फंड्स इस सेगमेंट पर आधारित या ज्यादा ध्यान देते रहे हैं उन्होंने ने 69 फीसदी रिटर्न दिया। इससे उन शेयरों को भी मदद मिली जो सालों के खराब प्रदर्शन के बाद अंडरवैल्यू पर थे।
नेचुरल रिसोर्स एंड एनर्जी
नेचुरल रिसोर्स एंड एनर्जी थीम पर केंद्रित फंड भी उन योजनाओं की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने पिछले एक साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फंड कैटेगरी ने पिछले एक साल में 72.5 फीसदी रिटर्न दिया है। दरअसल इकोनॉमिक रिकवरी की उम्मीद में मेटल, यूटिलिटीज और पेट्रोलियम उत्पादों जैसे सेक्टरों में काफी तेजी आई। इससे इस सेक्टर के फंड्स को फायदा मिला।
बैंकिंग और फाइनेंशियल
पिछले कई सालों में बाजार में तेजी के बावजूद बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों ने कुछ खास नहीं किया था। मगर मार्च 2020 से शुरू हुई तेजी में ये शेयर भी शामिल हो गए। इस स्पेशल थीम पर आधारित फंड्स ने पिछले एक साल में 61 प्रतिशत की कमाई कराई।
डिविडेंड वाले फंड्स
डिविडेंड देने वाले फंड्स ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले एक साल में कैटेगरी के तौर पर यहां से निवेशकों को औसतन 55 फीसदी रिटर्न मिला। आईटी, एफएमसीजी, ऊर्जा, धातु और ऑटो जैसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले सेक्टर इन स्कीमों के पोर्टफोलियो में ज्यादा प्रभावी रहे। एसआईपी से रिटेल निवेशकों को कम्पाउंडिंग की मदद से एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है। मगर जानकारी की कमी के कारण कई एसआईपी निवेशक, विशेष रूप से नए निवेशक, निवेश में गलतियां कर सकते हैं। निवेश के मामले में गलती आपको सीधे पैसों का नुकसान करा सकती है। या तो आपको घाटा हो सकता है या फिर बढ़िया रिटर्न नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications