नयी दिल्ली। ह्यूंडई के बाद दक्षिण कोरिया की एक और कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स बहुत तेजी से भारत में अपनी मार्केट बना रही है। भारत के ऑटो सेक्टर में कंपनी बहुत जल्दी अपनी खास पहचान बनाती जा रही है। किआ मोटर्स को भारत में आये अभी एक साल भी नहीं हुआ है। किआ मोटर्स ने भारतीय ऑटो सेक्टर में जुलाई 2019 में कदम रखा था। मगर चंद महीनों में ही किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में खास जगह बना ली। इसकी शानदार एसयूवी सेल्टॉस भारतीयों को खूब पसंद आ रही है। सेल्टॉस को पसंद किये जाने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2020 के शुरुआती दो महीनों में सेल्टॉस सर्वाधिक बिकने वाली एसयूवी रही है। 9.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली सेल्टॉस में 1493 सीसी का दमदार इंजन, 16 से 20 किमी तक का माइलेज और 5 लोगों के बैठने की क्षमता है। बीएस-6 तकनीक वाली सेल्टॉस में 6-स्पीड गियर बॉक्स है। बता दें कि जनवरी के बाद फरवरी में भी सेल्टॉस का दबदबा कायम रहा। आइये जानते हैं कि जनवरी-फरवरी में किआ मोटर्स ने सेल्टॉस की कितनी यूनिट्स बेची हैं।
फरवरी में रिकॉर्ड बिक्री
किआ मोटर्स ने फरवरी 2020 में रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने फरवरी में कुल 15,644 वाहन बेचे। इनमें कंपनी ने 14,024 यूनिट्स सेल्टॉस और 1620 यूनिट्स हाल ही में लॉन्च की गयी कार्निवल एमपीवी की बेचीं। इससे पहले जनवरी में किआ मोटर्स ने सेल्टॉस की 15,450 यूनिट्स बेची थी। जनवरी के मुकाबले फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 4.4 फीसदी घटी है, मगर किआ मोटर्स की कारों की बिक्री 1.3 फीसदी बढ़ी है।
क्या है कंपनी का रेस्पोंस
कंपनी के सेल्स प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करते हुए किआ मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ कुइकुन शिम ने कहा है कि भारतीय ग्राहकों ने हमें जो प्रतिक्रिया और स्वीकृति दी है, उससे मैं बेहद खुश हूं। हमारी नयी पेशकश कार्निवल को बहुत अच्छा रेस्पोंस मिला है, जिससे हमारी सेल्स नंबर बढ़ने में मदद मिली है। यह किआ मोटर्स इंडिया में उन सभी के लिए गर्व का पल है जिसने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए लगन से काम किया है।
किआ लॉन्च करेगी सोनेट
किआ मोटर्स इंडिया ने 2020 ऑटो एक्सपो में सोनेट कॉन्सेप्ट को पेश किया, जो भारत में इसका तीसरा प्रोडक्ट होगा। नई किआ सोनेट कॉन्सेप्ट एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो इस साल के अंत तक पेश की जायेगी। इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी 300 से होगा। बता दें कि किआ मोटर्स की स्थापना 1944 में की गयी थी। इसके प्रोडक्ट्स में ऑटोमोबाइल्स, लग्जरी कार और कमर्शियल व्हीकल शामिल हैं। मगर भारत में अभी कंपनी ने सिर्फ दो ही गाड़ियां उतारी हैं।
यह भी पढ़ें - Best Selling Car 2019 : मारुति डिजायर, जानिये सभी मॉडलों की कीमत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications