
FD : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है। आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई के तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद लगभग सब सभी बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। राष्ट्रीयकृत बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 7.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, कई सारे स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर लगभग 9.5 फीसदी तक रिटर्न प्रदान करते है। सीनियर सिटीजन को एफडी स्कीम के तहत फायदा की एक विस्तृत श्रृंखला की पेश की जाती है। इतना ही नहीं इसके अलावा कई सारे बैंक है। जो सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर करती है। कोई भी व्यक्ति जिनकी आयु 60 साल (80 वर्ष से ज्यादा आयु के सुपर वरिष्ठ नागरिकों सहित) से अधिक की है। वे इन ब्याज की दरों का फायदा ले सकते है। हालांकि, जो बैंक एफडी होती है। इसमें टैक्स देना होता है। सीनियर सिटीजन को एक अतिरिक्त फायदा मिलता है। जो यह सुनिश्चित करता है कि सीनियर सिटीजन को टैक्स कम या फिर जीरो है, तो आइए जानते है सीनियर सिटीजन के लिए बेहतर एफडी स्कीम के बारे में।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1001 दिनों वाली स्कीम के लिए 9.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 181-201 दिनों और 501 दिनों के जमा वाली एफडी पर बैंक 9.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को 999 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.76 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस अलावा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 वर्ष से लेकर 999 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.51 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक के अवधि के लिए विभिन्न नियमित एफडी और एफडी प्लस योजनाएं प्रदान करता है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सभी एफडी ट्यूनर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.70 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे बेहतर ब्याज दर 2 से 3 वर्ष के अवधि के लिए 8.80 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक
इस बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एक स्पेशल स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का नाम सीनियर सिटीजन केयर एफडी है। इस एफडी पर 5 से 10 वर्ष के बीच की एफडी पर 7.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रही है। यह स्कीम 31 मार्च, 2023 तक लागू है। यह 2 करोड़ रु के नीचे के जमा के लिए लागू होगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)
आरबीआई के तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद एसबीआई ने अपनी अपनी ब्याज दरों को 25 आधार अंक (बीपीएस) तक बढ़ा दिया है। अब सीनियर सिटीजन एसबीआई एफडी पर 7.5 प्रतिशत तक ब्याज कमा सकते हैं। बैंक के पास सीनियर सिटीजन के पास एक स्पेशल एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम है। एसबीआई 5 से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली जो एफडी है। इसमें बैंक 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। एसबीआई की यह स्कीम 31 मार्च, 2023 तक उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications