नई दिल्ली, अगस्त 9। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी के चलते निवेशकों की दौलत तेजी से बढ़ी है। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप 1 हफ्ते में ही करीब 2,22,591.01 करोड़ रुपये की बढ़ गई है। बीते हफ्ते निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा टीसीएस ने कराया है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक रहा है। हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 1,690.88 अंक (3.21 फीसदी) की तेजी के साथ बंद हुआ था। वहीं बीते हफ्ते ही सेंसेक्स ने 5 अगस्त को अपना ऑलटाइम हाई 54,717.24 अंक स्तर बनाया था।
जानें किस कंपनी की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते के दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 52,766.97 करोड़ रुपये बढ़कर 12,24,441.49 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एचडीएपसी बैंक की मार्केट कैप 37,563.09 करोड़ रुपये के बढ़कर 8,26,332.67 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 34,173.81 करोड़ रुपये बढ़कर 4,74,912.16 करोड़ रुपये हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 34,011.11 करोड़ रुपये बढ़कर 13,24,341.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 24,585.18 करोड़ रुपये बढ़कर 3,52,708.11 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 17,078.94 करोड़ रुपये बढ़कर 7,02,898.22 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,181.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,83,030.92 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 8,705.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,111.01 करोड़ रुपये हो गई। एसबीआई की मार्केट कैप 3,525.22 करोड़ रुपये की बढ़कर 3,88,800.70 करोड़ रुपये हो गई।
सिर्फ एक कंपनी की गिरी थी मार्केट कैप
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से केवल एक कंपनी थी, जिसकी मार्केट कैप कम हुई है। इस कंपनी का नाम है बजाजा फाइनेंस। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 344.05 करोड़ रुपये घटकर 3,75,628.83 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे शेयर की संख्या में गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
मार्केट के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 13,24,341.36 करोड़ रुपये
टीसीएस की मार्केट कैप 12,24,441.49 करोड़ रुपये
एचडीएपसी बैंक की मार्केट कैप 8,26,332.67 करोड़ रुपये
इनफोसिस की मार्केट कैप 7,02,898.22 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,57,111.01 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,83,030.92 करोड़ रुपये
एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,74,912.16 करोड़ रुपये
एसबीआई की मार्केट कैप 3,88,800.70 करोड़
बजाजा फाइनेंस की मार्केट कैप 3,75,628.83 करोड़ रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 3,52,708.11 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications