नयी दिल्ली। साल 2020 कोरोना संकट में बीत गया। पिछले साल कोरोना महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को आर्थिक मोर्चे पर काफी प्रभावित किया। खुद भारत की जीडीपी लगातार दो तिमाहियों में घटी, जिससे तकनीकी तौर पर भारत मंदी का शिकार का हो गया। मगर इस बीच शेयर बाजार ने काफी प्रगति की। शुरुआती एक-डेढ़ महीने गिरने के बाद इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि रिकॉर्ड नये स्तर पर जा पहुंचा। शेयर बाजार का सफर पिछले साल कोरोना के बावजूद बेहद शानदार रहा। हालांकि कुछ शेयर नुकसान में हो सकते हैं, मगर ज्यादातर शेयर वापसी कर चुके हैं।
शुरुआती महीने कैसे रहे
अगर हम चार्ट पर नजर डालें तो 20 फरवरी तक सेंसेक्स स्थिर था। कोई बड़ी गिरावट नहीं। मगर जैसे-जैस भारत में कोरोना के मामले बढ़ते गए शेयर बाजार नीचे फिसला शुरू हुआ। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी 23 मार्च तक लगातार गिरते रहे और 4 सालों के निचले स्तर पहुंच गए। 23 मार्च के बाद ही शेयर बाजार में जान आनी शुरू हुई।
सेंसेक्स और निफ्टी का निचला स्तर
23 मार्च 2020 को सेंसेक्स 25981.24 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। ये इसका क्लोजिंग का सबसे निचला स्तर है, वैसे ये 24 मार्च को 25638.9 के और भी नीचे के लेवल तक गया था। वहीं 31 दिसंबर को 47751.33 पर बंद हुआ। निफ्टी पर नजर डालें तो 2020 में निफ्टी का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल 7610.25 का रहा, जो 23 मार्च को दर्ज किया गया था। जबकि 31 दिसंबर को ये 13981.75 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी कितना चढ़े
1 जनवरी 2020 को सेंसेक्स 41306 पर बंद हुआ था, जबकि इसके ठीक एक साल बाद यानी 1 जनवरी को ये 47,869 पर बंद हुआ। एक साल की अवधि में सेंसेक्स ने 6563 अंकों या करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की। निफ्टी 1 जनवरी 2020 को 12182.5 पर बंद हुआ था। 1 जनवरी 2021 को ये 14018.5 पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 1836 अंक या 15.07 फीसदी ऊपर चढ़ा।
बाकी इंडेक्स का रिटर्न
बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर ही कई इंडेक्स या सूचकांक होते हैं। इनमें विभिन्न सेक्टरों के इंडेक्स के अलावा स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स भी होते हैं। 2020 मिडकैप इंडेक्स 18 फीसदी, स्मॉलकैप इंडेक्स 28 फीसदी, हेल्थकेयर इंडेक्स 59 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 9 फीसदी, ऑटो 9 फीसदी, कैपिटल गुड्स 8 फीसदी, मेटल 6 फीसदी और रियल्टी 4 फीसदी ऊपर चढ़ा।
250 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयर
2020 में सबसे अधिक कमाई कराने वाले शेयरों की बात करें तो आलोक इंडस्ट्रीज 603 फीसदी, अडानी ग्रीन 520 फीसदी, आरती ड्रग्स 391 फीसदी, लॉरस लैब्स 375 फीसदी, बिरलासॉफ्ट 261 फीसदी और एलकाइल एमाइंस 257 फीसदी ऊपर चढ़ा। 2020 के शानदार आईपीओ की बात करें तो मिसेज बेक्टर्स के इश्यू को 198 गुना आवेदन मिले और ये 110 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। बर्गर किंग के आईपीओ को 157 गुना आवेदन मिले और ये 131 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। हैप्पीएस्ट माइंड्स के आईपीओ को 151 गुना आवेन मिले और ये 123 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इसी तरह रूट मोबाइल, रोसारी और सीएएमएस का आईपीओ भी शानदार रहा। इन्होंने निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा दिया।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications