मुम्बई। आज सोमवार यानी 7 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 347.42 अंक की तेजी के साथ 45426.97 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.30 अंक की तेजी के साथ 13355.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3167 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2029 शेयर तेजी के साथ और 941 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 197 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 73.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
यूपीएल का शेयर 20 रुपये की तेजी के साथ 475.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 471.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 72 रुपये की तेजी के साथ 2,256.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 508.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 136.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
नेस्ले का शेयर करीब 266 रुपये की गिरावट के साथ 17,562.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 365.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 56 रुपये की गिरावट के साथ 1,820.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 614.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 851.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications