नई दिल्ली, फरवरी 24। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में तबाही देखने को मिली। आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई है। आज जहां सेंसेक्स करीब 2702.15 अंक की गिरावट के साथ 54529.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 815.30 अंक की गिरावट के साथ 16248.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,478 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 236 शेयर तेजी के साथ और 3,155 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 87 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 72 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 279 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 98 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 1,067 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। आज की गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ए ग्रूप का कोई भी शेयर बढ़त के साथ बंद नहीं हो सका है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 1.10 रुपये की कमजोरी के साथ 75.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 49 रुपये की गिरावट के साथ 427.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 56 रुपये की गिरावट के साथ 632.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 75 रुपये की गिरावट के साथ 875.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 125 रुपये की गिरावट के साथ 1,544.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 45 रुपये की गिरावट के साथ 569.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications