मुम्बई। आज गुरुवार यानी 21 जनवरी 2021 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 167.36 अंक की गिरावट के साथ 49624.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.30 अंक की गिरावट के साथ 14590.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,188 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,126 शेयर तेजी के साथ और 1,896 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 166 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 72.99 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

ये फैसले जाएंगे आगे तेजी
बाइडेन की शपथ : अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पद संभालने के तुरंत बाद कोविड-19 महामारी से बदहाल अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए कई फैसले लिए।
डब्ल्यूएचओ की वैक्सीन को मंजूरी की योजना : विश्व स्वास्थ्य संगठन की आने वाले दिनों में पश्चिमी देशों और चीन की कई कंपनियों की कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने की योजना है।
Sensex@50000
1000 अंक : जुलाई, 1990
5000 अंक : अक्टूबर, 1999
10,000 अंक : फरवरी, 2006
15,000 अंक : जुलाई, 2007
20,000 अंक : दिसंबर, 2007
25,000 अंक : मई, 2014
30,000 अंक : मार्च, 2015
35,000 अंक : जनवरी, 2018
40,000 अंक : फरवरी, 2020
45,000 अंक : 4 दिसंबर, 2020
50,000 अंक : 21 जनवरी 2021
सेंसेक्स से जुड़ी जरूरी बातें
-पिछले साल 24 मार्च को सेंसेक्स 25,638 तक फिसल गया था।
-सेंसेक्स, 2 जनवरी 1986 को लॉन्च हुआ था
1978-79 में इंडेक्स की बेस वैल्यू 100 अंक थी
निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 290.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 136 रुपये की तेजी के साथ 5,118.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 45 रुपये की तेजी के साथ 2,099.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 59 रुपये की तेजी के साथ 3,703.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 45 रुपये की तेजी के साथ 2,926.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 94.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 666.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 133.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 137.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 294.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications