नई दिल्ली, अप्रैल 4। आज सुबह अचानक शेयर बाजार खुलने पर खबर आई की एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्जर हो रहा है। इस खबर के चलते आज शेयर बाजार में भारी तेजी रही। वहीं इन कंपनियों के शेयर भी बहुत ही तेजी से बढ़े। इसके चलते आज सेंसेक्स जहां 60,000 अंक वहीं निफ्टी 18,000 अंक के स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा। आज जहां सेंसेक्स करीब 1335.05 अंक की तेजी के साथ 60611.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.90 अंक की तेजी के साथ 18053.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,672 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,681 शेयर तेजी के साथ और 848 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 143 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 179 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 15 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 20 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 8 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 24 पैसे की मजबूती के साथ 75.54 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
एचडीएफसी बैंक का शेयर आज 151 रुपये की तेजी के साथ 1,656.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 228 रुपये की तेजी के साथ 2,680.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट का शेयर करीब 33 रुपये की तेजी के चलते 818.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 571.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 59 रुपये की तेजी के साथ 1,836.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इनफोसिस का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 1,882.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा कंज्यूकर का शेयर करीब 788 रुपये की गिरावट के साथ 788.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 2,517.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications