Stock Market Fall from High: शेयर बाजार में कारोबारी सेशन के दूसरे हाफ में एक बार फिर कमजोरी दर्ज की जा रही. इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के वजह से करेक्शन देखने को मिल रहा. आज 24 जून को घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स में दोपहर के सेशन तक तेजी दिखा रहे थे.
मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ी टेंशन
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल रक्षा बलों (IDF) के एक अधिकारी ने बताया कि इजरायली सेना ने ईरान से दागी गई दो मिसाइलों को रोका. यह घटना इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटे बाद हुई.
इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि ईरान की ओर से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह से घोषित युद्धविराम का उल्लंघन करने और इजरायली सरकार की नीति के अनुसार मैं आईडीएफ को तेहरान में शासन की संपत्तियों और आतंकी बुनियादी ढांचे को लक्षित करने वाले उच्च तीव्रता वाले अभियानों को जारी रखने का निर्देश देता हूं.
तेहरान पर हमले की खबर से फिसला बाजार
इजराइल का ईरान पर हमले की खबर से बाजार में ऊपरी स्तरों से तेज करेक्शन दिख रहा. दोपहर 2:56 बजे सेंसेक्स 140 अंक बढ़कर 82037 पर और निफ्टी 65 अंक बढ़कर 25,036 पर है. जबकि कारोबारी सेशन में सेंसेक्स 83018 और निफ्टी 25317 का हाई बनाया. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी हो रही है.
निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. हालांकि, ऊपरी स्तरों से इनमें भी करेक्शन दिखा. बावजूद इसके ज्यादातर इंडेक्स आधे फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं. सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो ऑटो, पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रहा.

फोकस में डिफेंस स्टॉक्स
पश्चिम एशिया में जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने के संकेतों के बीच निवेशकों की ओर से डिफेंस स्टॉक्स में मुनाफावसूली की गई, जिसके कारण डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी से गिरावट आई, जिससे दो दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया.
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications