मुम्बई। आज सोमवार यानी 28 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 307.49 अंक की तेजी के साथ 47281.03 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 96.20 अंक की तेजी के साथ 13845.50 अंक के स्तर पर खुला। यह निफ्टी का ऊंचाई का रिकॉर्ड स्तर है। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1425 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1122 शेयर तेजी के साथ और 219 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 84 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 182.40 रुपये के स्तर पर खुला।
कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 138.95 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 94.75 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 91.55 रुपये के स्तर पर खुला।
गेल का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 121.80 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एचयूएल का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 2,393.65 रुपये के स्तर पर खुला।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 3,615.65 रुपये के स्तर पर खुला।


Click it and Unblock the Notifications