सेंसेक्स की तेजी गायब, 1400 अंक तक की आई गिरावट

मुम्बई/नई दिल्ली। सुबह 400 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स देखते ही देखते गिरावट के साथ कारोबार करने लगा। यह गिरावट लगातार बढ़ रही है। दोपहर 1 बजे तक सेंसेक्स जहां करीब 1400 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी का सेंसेक्स भी करीब 400 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

तेजी के साथ खुला था शेयर बाजार

इससे पहले आज आज बुधवार यानी 18 मार्च 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 416.32 अंक की तेजी के साथ 30995.41 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 156.95 अंक की तेजी के साथ 9124.00 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 384 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 270 शेयर तेजी के साथ और 100 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 14 कंपनियां के शेयर के दाम बिना घटे या बढे खुले। डॉलर के मुकाबले रुपया आज बुधवार यानी 18 मार्च 2020 को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की मजबूती के साथ 74.00 रुपये के स्तर पर खुला।

Stock Market

निफ्टी के टॉप गेनर

यस बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 67.40 रुपये के स्तर पर खुला।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 142.45 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 626.50 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 576.00 रुपये के स्तर पर खुला।
वेदांता का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 77.70 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप लूजर

नेस्ले का शेयर करीब 210 रुपये की गिरावट के साथ 14,331.35 रुपये के स्तर पर खुला।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 1,307.05 रुपये के स्तर पर खुला।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 2,773.65 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्रेसिम का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 550.65 रुपये के स्तर पर खुला।

राहत : रुपया आज डॉलर मुकाबले 26 पैसे मजबूत खुला

डॉलर के मुकाबले रुपया आज बुधवार यानी 18 मार्च 2020 को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की मजबूती के साथ 74.00 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 74.26 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें : ATM करते हैं इस्तेमाल तो जानें CVV नंबर, बच जाएगा नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+