नई दिल्ली, जून 3। आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 382.95 अंक की तेजी के साथ 52232.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.20 अंक की तेजी के साथ 15690.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी में रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर क्लोजिंग हुई है। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,311 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,141 शेयर तेजी के साथ और 1,039 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 131 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 72.91 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 106 रुपये का तेजी के साथ 1,691.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 122.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 90 रुपये की तेजी के साथ 2,767.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 1,510.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंंक का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 750.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 1,005.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 539.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 948.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 30 रुपये की गिरावट के साथ 5,282.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 802.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications