नयी दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स ने अपना ऑल टाइम हाई स्तर छू लिया। वहीं निफ्टी भी करीब आधा फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ, मगर यह अपने रिकॉर्ड स्तर से पीछे है। आज बाजार में पीएसयू बैंकों को छोड़ कर बाकी सभी सेक्टरों के शेयरों ने दम दिखाया, जिनमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन फार्मा, ऊर्जा, एफएमसीजी और इन्फ्रा शेयरों ने किया। सेंसेक्स सुबह 250 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी के साथ 40,729.80 पर खुला और पूरे कारोबार में मजबूत स्थिति में ही बरकरार रहा। आखिर में सेंसेक्स 181.94 अंकों या 0.45% की बढ़ोतरी के साथ 40,651.64 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,816.38 के आज तक के सबसे ऊँचे स्तर तक उछला। वहीं निफ्टी 59.00 अंकों या 0.49% की बढ़ोतरी के साथ 11,999.10 पर बंद हुआ। निफ्टी आज पिछले 2 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर बंद होने में जरूर कामयाब रहा। आज निफ्टी का सबसे ऊँचा स्तर 12,038.60 का रहा। आज प्राइवेट बैंक शेयरों में खूब खरीदारी हुई।

इन दिग्गज शेयरों ने दिखाया दम
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 5.73%, इंडसइंड बैंक में 5.50%, यस बैंक में 2.65%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.47%, मारुति सुजुकी में 1.42% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.12% की मजबूती आयी। वहीं सेंसेक्स के ही कई बड़े शेयरों की खूब पिटाई। इन शेयरों में निवेशकों ने जम कर बिकवाली की। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक में 1.49%, टाटा स्टील में 0.83%, एचडीएफसी में 0.61%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.49%, एसबीआई में 0.48% और भारती एयरटेल में 0.46% की कमजोरी दर्ज की गयी।
स्मॉल और मिडकैप शेयरों में फीकी रही चमक
सेंसेक्स और निफ्टी के मुकाबले स्मॉल और मिडकैप शेयर सूचकांकों में बहुत ज्यादा तेजी नहीं रही। बीएसई मिडकैप में 0.25% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.07% की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.16% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.11% की हल्की मजबूती आयी।
यह भी पढ़ें - एसबीआई में है खाता, तो जान लें किस-किस तरह से हो सकता है नुकसान
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications