IMD Issues Yellow Alert in Delhi: मौसम विभाग ने राजधानी में तापमान में वृद्धि और हीट वेव अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रह सकता है।

आने वाले दिनों में इतना हो सकता है अधिकतम तापमान (Severe Heatwave Alert Delhi)
25 अप्रैल को दिल्ली में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में लू चल सकती है। इसके बाद 26 अप्रैल को फिर से बहुत गर्म दिन रहने वाला है। दिन का तापमान 41 से 43 डिग्री और रात का 23 से 25 डिग्री के बीच रहेगा। 27 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री रहेगा।
28 अप्रैल को गर्मी थोड़ी कम होगी लेकिन तापमान फिर भी करीब 40 डिग्री तक रह सकता है। रात का तापमान 22 से 24 डिग्री होगा। वहीं, 29 अप्रैल को थोड़ी और राहत मिल सकती है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री और रात का 23 से 25 डिग्री रह सकता है।
आज का मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार सुबह का तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के ऐवरेज तापमान से 3 डिग्री कम है। यानी सुबह का मौसम थोड़ा कम गर्म था। सुबह 8:30 बजे तक हवा में नमी सिर्फ 27% थी, जिससे दिन में गर्मी और ज्यादा महसूस हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम आसमान साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यानी दोपहर में गर्मी काफी तेज हो सकती है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 दर्ज किया गया, जो "खराब" श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि हवा की गुणवत्ता सांस लेने के लिए ठीक नहीं है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए।
भीषण गर्मी से खुद को ऐसे बचाएं (Yellow Alert in Delhi)
येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति सामान्य से अधिक गंभीर हो सकती है और ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत अधिक है। इस दौरान विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे धूप में बाहर निकलने से बचें, हल्के कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके लिए कुछ सुझाव भी मौसम विभाग ने दिए है जैसे धूप में बाहर निकलने से बचें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications