Upcoming IPO: बॉलीवुड सितारों और मार्केट के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के निवेश वाली रियल एस्टेट फर्म श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में हैं. कंपनी की योजना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए 792 करोड़ रुपए जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी मुंबई के अल्ट्रा-लक्जरी और लग्जरी सेगमेंट में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है.
IPO के जरिए 792 करोड़ जुटाने की योजना
श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी ने पिछले साल दिसंबर में सेबी के पास अपने आईपीओ के कागजात दाखिल किए. आईपीओ 792 करोड़ रुपए के नए शेयरों का इश्यू होगा, जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस नहीं होगा.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल रिचफील रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ध्यान प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और त्र्यक्ष रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड जैसी सब्सिडियरी कंपनियों में निवेश के लिए इस्तेमाल की जाएगी. ये फंड अमाल्फी, द आर्केडियन और वरुण जैसी चल रही प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन कॉस्ट का हिस्सा कवर करेंगे. इसके अलावा कुछ फंड सामान्य कॉर्पोरेट जरूरत के लिए आवंटित किए जाएंगे.
बॉलीवुड स्टॉर्स का भी है इनवेस्टमेंट
कंपनी में फिल्मी जगत के सितारे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े नाम भी निवेशित हैं. इन बॉलीवुड सितारों ने हाल ही में श्री लोटस डेवलपर्स में हिस्सेदारी खरीदी है. दिसंबर में कंपनी ने 150 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से प्राइवेट प्लेसमेंट के ज़रिए करीब 400 करोड़ रुपए जुटाए. अमिताभ बच्चन ने 10 करोड़ रुपए में लगभग 6.7 लाख शेयर खरीदे, जबकि शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट ने 10.1 करोड़ रुपए में लगभग 6.75 लाख शेयर खरीदे हैं.

लक्जरी सेगमेंट पर कंपनी की फोकस
श्री लोटस डेवलपर्स मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में अल्ट्रा-लक्जरी और लग्जरी रेजिडेंशयल एसेट्स में स्पेश्यालिटी रखते हैं. कंपनी की ऑफरिंग में 3 करोड़ से 7 करोड़ रुपए (लक्जरी रेजिडेंशियल सेगमेंट) के बीच की कीमत वाले 2BHK और 3BHK फ्लैट और 7 करोड़ रुपए से ज्यादा ("अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंशियल सेगमेंट) के बड़े फ्लैट शामिल हैं. वे अपने कमर्शियल सेगमेंट के तहत कमर्शियल स्पेस भी डेवलप करते हैं.
कंपनी का ऑपरेशंस मुंबई में होता है, जो भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट मार्केट्स में से एक है. एनारॉक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019 से 2023 तक मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) सप्लाई, अवशोषण और सेल प्राइस के मामले में भारत के टॉप-7 रेजिडेंशियल रियल एस्टेट बाजारों में सबसे आगे रहा.
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
श्री लोटस डेवलपर्स ने ऑपरेशंस से रेवेन्यू में 176.61% की ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि FY2023 में 166.87 करोड़ रुपए से बढ़कर FY2024 में 461.57 करोड़ रुपए हो गई. टैक्स के बाद प्रॉफिट FY2024 में 635.57% बढ़कर 119.81 करोड़ रुपए हो गया, जबकि FY2023 में यह 16.29 करोड़ रुपए था.
30 सितंबर 2024 को समाप्त होने वाली 6 महीनों की अवधि के लिए रेवेन्यू 243.42 करोड़ रुपए रहा, जबकि टैक्स पश्चात प्रॉफिट 90.63 करोड़ रुपए रहा.
IPO के लिए लीड बुकिंग मैनेजर्स
इस IPO के लिए मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड बुक-रनिंग प्रॉसेस का मैनेजमेंट कर रहे हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है. कंपनी की योजना IPO के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और BSE लिमिटेड दोनों एक्सचेंजों पर अपने इक्विटी शेयरों को लिस्ट करना है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications