Sharda Sinha Net Worth: बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का आज मंगलवार को निधन हो गया है. दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनके निधन की जानकारी दी. पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित सिन्हा कैंसर की वजह से दुनिया से चल बसीं. वह नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में चिकित्सा देखभाल में थीं. बताते चलें कि 4 नवंबर को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
मधुर आवाज से लाखों दिलों पर किया राज
शारदा सिन्हा का लोक संगीत में बहुत बड़ा योगदान रहा है. उनकी आवाज़ ने मैथिली और भोजपुरी सहित विभिन्न भाषाओं के कई गीतों को सुशोभित किया है. लोकगीतों के अलावा उन्होंने 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी लोकप्रिय हिंदी फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी. शारदा सिन्हा के हालिया काम में ओटीटी सीरीज़ 'महारानी सीज़न 2' के लिए "निर्मोहिया" को भी अपनी आवाज दी.

पीछे छोड़ गईं इतनी संपत्ति
बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की नेटवर्थ के बारे में कोई औपचारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. फिर भी सोशल मीडिया और अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीबन 16 से 42 करोड़ की संपत्ति थी. उन्होंने ब्रज किशोर सिन्हा से शादी की थी, जिनका निधन सितंबर में ही हो चुका है. उनके दो बच्चे वंदना और अंशुमान सिन्हा हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं. आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी. उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications