नई दिल्ली, सितंबर 13। अडानी ग्रुप की शेयर मार्केट लिस्टेड कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को एक नया किर्तिमान रच दिया है। कंपनी का मार्केट कैप इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 4 ट्रिलियन रुपये के आंकड़ें को पार कर लिया है। अब अडानी ग्रुप की यह चौथी कंपनी है जिसका मार्केट कैप 4 ट्रिलियन रुपये के पार जा चुका है। मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.78 प्रतिशत के तेजी के साथ 3,560.10 पर बंद हुआ।
किस कंपनी का कितना मार्केट कैप
दोपहर 01:24 बजे के डाटा के अनुसार 4.04 ट्रिलियन रुपये के मार्केट कैप के साथ अडानी ग्रुप की यह कंपनी समग्र मार्कट कैप की रैकिंग में 15 स्थान पर रही। अडानी ट्रांसमिशन 4.48 ट्रिलियन रुपये के मार्केट कैप के साथ अब समूह की कंपनियों की सूची में सबसे ऊपर के स्थान पर है। अडानी इंटरप्राइजेज के बाद अडानी टोटल गैस (3.96 ट्रिलियन रुपये) और अडानी ग्रीन एनर्जी का स्थान है। अडानी कैप का मार्केट कैप 3.72 ट्रिलियन रुपये है।
अडानी ग्रुप की कंपनियों कर रही अच्छा प्रदर्शन
अडानी ग्रीन एनर्जी ने 19 अप्रैल 2022 को 4.83 ट्रिलियन रुपये के रिकॉर्ड हाई मार्केट कैप पर पहुची थी। अडानी ग्रुप की दूसरी कंपनी अडानी टोटल गैस ने 30 अगस्त, 2022 को अपने हाई मार्केट कैप 4.20 ट्रिलियन रुपये पर पहुंचा था।
कंपनी के शेयरो ने दिया है रिटर्न
पिछले एक महीने में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शेयरो की कीमत निफ्टी 50 इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की तुलना में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज किया है। बेंचमार्क इंडेक्स में अडानी इंटरप्राइजेज की कंपनी ने 15 फीसदी की तेजी के मुकाबले तीन महीने में 70 फीसदी की छलांग लगाई है। इस साल 2022 में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 107.33 का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
More From GoodReturns

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications