सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार ने बढ़त गंवा दी।
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार ने बढ़त गंवा दी। कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 25 अंकों की तेजी के साथ 41,166.72 पर खुला था, लेकिन थोड़ी ही देर में यह फिसल गया। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 158 अंक टूटकर 40,982.97 पर पहुंच गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का निफ्टी 16 अंकों की तेजी के साथ 12,102.35 पर खुला था। सुबह 9.25 बजे तक निफ्टी 48 अंक टूटकर 12,049.90 पर पहुंच गया।

किन शेयरों में आई तेजी
कारोबार के दौरान एनएसई के 488 शेयरों में तेजी और 295 में गिरावट देखी गई। बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में यस बैंक, यूपीएल, आयशर, एसबीआई और एनटीपीसी शामिल रहे, जबकि गिरने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, एसीसी, एमऐंडएम, वेदांता, जेएसडब्लू स्टील शामिल रहे।
रुपये में तेजी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपये में थोड़ी मजबूती देखी गई। यह डॉलर के मुकाबले 71.34 पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले सप्ताह जबरदस्त रिकवरी आई थी
बजट के बाद पिछले सप्ताह शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी आई, जिसके कारण प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले सप्ताह के मुकाबले एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित मुख्य संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बजट वाले हफ्ते के मुकाबले 418.36 अंकों यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 41,141.85 पर बंद हुए।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित मुख्य संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सप्ताह के मुकाबले 136.25 अंकों यानी 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 12,098.35 पर ठहरा। बीएसई मिड-कैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 442.70 अंकों यानी 2.86 फीसदी की तेजी के साथ 15,904.71 पर बंद हुआ और स्मॉल कैप सूचकांक 172.37 अंकों यानी 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 14,840.33 पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications