मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही। दिल्ली विधानसभा चुनावों की गिनती शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही। दिल्ली विधानसभा चुनावों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाई दे रही है। जी हां देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 203.77 अंक की भारी बढ़त के साथ 41,183.39 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में भी इसमें भारी बढ़त देखी जा रही है। यह सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर 0.90 फीसद या 367.47 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 41,347.09 पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखने तक यह अधिकतम 41,356.46 अंक तक गया।

एनएसई के सूचकांक निफ्टी की बात करें तो यह आज 76.9 अंक की गिरावट के साथ 12,108.40 पर खुला है। वहीं, शुरुआती कारोबार में इसमें अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मंगलवार सुबह 1.01 फीसद या 122.10 अंक की तेजी के साथ 12,153.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 12,162.05 अंक तक गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 की 46 कंपनियां हरे निशान पर और 4 कंपनियां लाल निशान पर कारोबार कर रही थीं।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी की 50 कंपनियों में से GAIL, TATA MOTORS, TATA STEEL, HINDALCO और ITC कंपनियों के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही थी। वहीं, ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES, YES BANK और UPL कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी।
भारतीय रुपये की बात करें, तो यह मंगलवार को छह पैसे मजबूत होकर 71.23 पर खुला है। गौरतलब है कि यह सोमवार को 71.29 पर बंद हुआ था। वहीं, क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई मंगलवार सुबह 1.05 फीसद की तेजी के साथ 50.09 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल 1.28 फीसद की तेजी के साथ 53.95 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए थे। बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 162 अंक लुढ़क कर 40979 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66 अंक फिसलकर 12031 पर बंद हुआ। टीसीएस, भारती एयर टेल, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड, एम एंड एम, इंफ्राटेल, एसबीआई और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications