सप्ताह के पहले दिन सोमवार को 27 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुले।
नई दिल्ली: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को 27 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जहां 282 अंक गिरा वहीं निफ्टी में 89 अंकों का नुकसान होता दिख रहा है। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट दिख रही है। सोमवार सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 182 अंकों की गिरावट के साथ 41,430 अंकों पर और निफ्टी 86 अंकों की गिरावट के साथ 12,162 अंकों पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में ऑटो, मेटल, बैंकिंग, पीएसयू सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी
शुरुआती कारोबार में आज सप्ताह के पहले दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से UPL, ICICI BANK, CIPLA, IOC और YES BANK के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।
इन शेयरों में दिख रही गिरावट
शुरुआती कारोबार में आज सप्ताह के पहले दिन निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से JSW STEEL, VEDANTA LIMITED, HINDALCO, TATA STEEL और TATA MOTORS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
बीते सप्ताह शेयर बाजार में रही गिरावट
बीते सप्ताह पहले तीन दिन बाजार में गिरावट रही जबकि अंतिम दो दिन इसमें बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 332.37 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 41,613.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.10 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 12,248.25 अंक पर रहा।
आज भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल
भारतीय रुपया आज सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट 71.51 पर खुला है। गौरतलब है कि रुपया शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 71.33 पर बंद हुआ था। वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो सोमवार सुबह क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई 2.29 फीसद की गिरावट के साथ 52.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications