Stock market before Budget 2024: आज बजट पेश होने के पहले शेयर बाजार तो मामूली तेजी के साथ खुला, लेकिन पेटीएम का लोअर सर्किट के साथ ट्रेड करता नजर आया। आज पेटीएम के शेयर का रेट 609 रुपये है और इसमें 152 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। कल आरबीआई ने आदेश दिया था कि पेटीएम 29 फरवरी बैंकिंग सर्विस नहीं चला पाएगा। वहीं आज कई कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे भी जारी करेंगे, जिनका असर उन शेयर और बाजार भी पड़ेगा। इसके अलावा बजट पेश होते वक्त उसकी छाया भी शेयर बाजार पर रहेगी।
आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 48.69 अंक की तेजी के साथ 71800.80 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 8.60 अंक की तेजी के साथ 21734.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,177 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।

आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,639 शेयर तेजी के साथ और 451 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 87 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 192 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 110 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 37 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 82.97 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
गोदरेज कंज्यूमर का शेयर करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 1,252.80 रुपये के स्तर पर खुला।
श्री सीमेंट का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 30,136.35 रुपये के स्तर पर खुला।
डाबर का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 564.55 रुपये के स्तर पर खुला।
Dixon Technolog का शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 6,182.15 रुपये के स्तर पर खुला।
बीपीसीएल का शेयर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 513.65 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
जुबिलियंट फूड्स का शेयर करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ 499.75 रुपये के स्तर पर खुला।
वोल्टास का शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,052.35 रुपये के स्तर पर खुला।
एबी कैपिटल का शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 165.60 रुपये के स्तर पर खुला।
श्रीराम फिनांस का शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 2,405.20 रुपये के स्तर पर खुला।
पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 896.25 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications