देश के सबसे बड़े इवेंट लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी है. बाजार की आंधी में सरकारी क्षेत्र की कंपनियों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही है. इसमें सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का शेयर भी शामिल है. BSE पर शेयर का भाव पहली बार 900 रुपए के पार पहुंच गया है. शेयर में 9% की तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. इसके चलते सरकारी शेयर ने नया इतिहास रच दिया है.
SBI के नाम नया रिकॉर्ड
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के नाम आज 3 जून को नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. शेयर ने कारोबारी सेशन के दौरान 901.85 रुपए का हाई बनाया, जोकि 52-वीक हाई भी है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर कंपनी की मार्केट वैल्यू पहली बार 8 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
SBI ने दिए तगड़े रिटर्न
SBI का शेयर बीते कुछ दिनों से सपाट रहा है, लेकिन स्टॉक ने लॉन्ग टर्म में जबरदस्त रिटर्न दिया है. शेयर 2024 में अब तक 40% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 6 महीने में स्टॉक का रिटर्न करीब 60% के पास रही. 2 साल में शेयर ने शेयरहोल्डर्स को करीब 100% का बंपर रिटर्न दिया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने SBI पर खरीदारी की रेटिंग दी. शेयर पर 925 रुपए का टारगेट दिया है.

SBI Q4 और FY24 रिजल्ट्स
देश के सबसे बड़े बैंक SBI का मुनाफा मार्च तिमाही में 24% बढ़कर 20,698 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 16,694.5 करोड़ रुपए था. ब्याज से कमाई यानी NII भी 40,392.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 41,656 हो गया. ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर गिरकर 2.9% पर आ गया. नेट NPA भी 6.1% पर फिसल गया.
बाजार को दी जानकारी में सरकारी बैंक ने बताया कि FY24 में मुनाफा 61,077 करोड़ रुपए रहा. ब्याज से होने वाली कमाई भी पिछले फाइनेंशियल ईयर के मुकाबले 10.38% बढ़ा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 12.05% बढ़कर 93,797 करोड़ रुपए रहा. कुल बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन यानी NIM 9 बेसिस पॉइंट्स की मामूली गिरावट के साथ 3.28% रही. इस दौरान ROA 1.04% और ROE 20.32% रही.
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications