शेयर बाजार में तूफानी खरीदारी हो रही. चौतरफा खरीदारी से बाजार में गजब की हरियाली है. आम बजट के बाद आज सबसे बड़ी तेजी है. प्रमुख इंडेक्स में करीब 2-2 फीसदी तक की मजबूती है. सेंसेक्स 81100 और निफ्टी 24800 के लेवल पर कारोबार कर रहे. ब्रॉडर मार्केट में भी तगड़ी खरीदारी हो रही. IT, मेटल, ऑटो, फार्मा जैसे सेक्टर्स में निवेशक खरीदारी कर रहे. बाजार की जोरदार रैली में निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. इससे पहले बजट के बाद बाजार में सुस्त ट्रेड दर्ज किया जा रहा था.
स्टॉक मार्केट में तूफानी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में IT और मेटल सेक्टर में जोरदार खरीदारी से तेजी है. बाजार में 5 दिनों की कमजोरी के बाद आज तगड़ी रैली देखी जा रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी उछल गए हैं. 2024 में अब तक दोनों इंडेक्स 24-25% उछल चुके हैं. इस दौरान निफ्टी 14% उछला है. आज निफ्टी में मेटर और IT सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहे. इंडेक्स में हिंडाल्को, टाटा स्टील और JSW स्टील टॉप गेनर हैं. ऑटो, इंफ्रा, फार्मा और रियल्टी सेक्टर भी तेजी में दौड़ रहे.

शेयर बाजार में क्यों है तेजी?
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि आम चुनाव और बजट की चिंताओं समेत अमेरिकी बाजारों में बिकवाली से घरेली बाजार बाहर निकल चुका है. फिलहाल गिरावट में खरीदारी की स्ट्रैटेजी बाजार की रैली को संभाले हुए है. लार्ज कैप भी अच्छे वैल्युएशन पर है जबकि मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स ऊंचे वैल्युएशन पर हैं. ऐसे में निवेशक अच्छे क्वालिटी लार्ज कैप शेयरों को खरीद रहे.
निवेशकों पर बरस रहा पैसा!
शेयर बाजार की तेजी में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है. क्योंकि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 456.60 लाख करोड़ रुपए हो गए हैं, जोकि 25 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 449.82 लाख करोड़ रुपए था. यानी कुल वैल्यू में करीब 7 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.
More From GoodReturns

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications