Share Bazar Triggers: शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी से पहले तेज करेक्शन के संकेत मिल रहे हैं. ग्लोबल मार्केट में बिकवाली दर्ज की जा रही है. गिफ्ट निफ्टी भी करीब 25 अंकों की गिरावट के साथ 24700 के नीचे फिसल गया है. एशियाई बाजारों में तेज करेक्शन दर्ज किया जा रहा है. अमेरिकी बाजारों में भी फेड मिनट्स जारी होने से पहले बिकवाली हुई. कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी दर्ज की जा रही है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार खरीदारी दर्ज की गई. सेंसेक्स कल 378 अंकों की मजबूती के साथ 80,802 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली
एशियाई बाजारों की शुरुआत आज सुबह कमजोर हुई. जापान के ट्रेड आंकड़ों का असर बाजारों पर देखने को मिल रहा है. जुलाई में एक्सपोर्ट 10.3% बढ़ा है. इम्पोर्ट में भी 16.6% की उछाल दर्ज की गई. जापान का ट्रेड डेफिसिट 621.84 बिलियन येन पर पहुंच गया, जोकि 330.7 बिलियन येन रहने का अनुमान था. इसका असर बाजारों पर भी दिख रहा है. निक्केई इंडेक्स करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ 37800 के पास आ गया है.
ये खबर भी पढ़ें: Post Office Scheme: मौज से कटेगा बुढ़ापा, मंथली होगी 5550 रुपए की पक्की कमाई, समझें कैलकुलेशन
कोरिया का कोस्पी इंडेक्स में करीब 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 2700 के अहम लेवल के नीचे फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी आधे फीसदी की गिरावट के साथ 17400 के पास कारोबार कर रहा है. चीन का शंघाई कम्पोजिट भी गिरावट के साथ 2850 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

अमेरिकी बाजारों में जारी तेजी पर ब्रेक
अमेरिकी शेयर बाजारों में जारी दमदार बुल रन पर कल ब्रेक लग गया है. डाओ में 5 दिनों की तेजी के बाद 60 अंकों की गिरावट दर्ज किया जा रहा है. इसी तरह 8 दिनों की खरीदारी के बाद नैस्डेक और S&P 500 लाल निशान में बंद हुए. इसके अलावा स्मॉलकॉप्स सेक्टर में दबाव देखने को मिला. रसल 2000 इंडेक्स 1.2% गिरकर बंद हुआ. VIX इंडेक्स में 8% की तेजी दर्ज की गई.
US मार्केट में कल IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा दबाव दिखा. दरअसल, आज फेड बैठक के मिनट्स जारी होने वाले हैं. उससे पहले बाजारों में मुनाफावसूली देखने को मिला. इसके अलावा सितंबर पॉलिसी में 0.5% रेट कट की उम्मीद 24% से बढ़कर 33% पर पहुंच गई है. 10-ईयर की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी फिसलकर 3.8% पर आ गई है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में आज तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स में तीसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रहा है, जोकि दिसंबर 2023 के बाद सबसे निचले स्तर पर फिसल गया है. फिलहाल 101.4 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने में रिकॉर्ड रैली जारी है. कल फिर सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जोकि कॉमैक्स पर 2555 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 77 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है, जोकि इसका 2 हफ्ते का निचले स्तर भी है.
घरेलू बाजार में संस्थागत निवेशकों का मूड
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भी घरेलू बाजारों में बिकवाली की है. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक नेट खरीदारी बने रहे. डिपॉजिटरीज के ओर से जारी प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 1,458 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की है. जबकि, DIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 2,252 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है.
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications