नई दिल्ली, अप्रैल 4। आज शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज की गयी। इस तेजी के पीछे एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय की खबर का असर रहा। बता दें कि एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक विलय की खबर के बाद बैंकिंग शेयरों में तेजी आई, जिससे शेयर बाजार 4 अप्रैल को लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। इससे निवेशकों को काफी फायदा हुआ। आज एक ही दिन में निवेशकों की दौलत में लाखों करोड़ रु का इजाफा हुआ। आगे जानिए पूरी डिटेल।

कितना हुआ लाभ
बीते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 2,67,88,386.93 करोड़ रु थी। जबकि आज बाजार बंद होने पर इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,72,46,213.62 करोड़ रु पर पहुंच गयी। यानी एक ही दिन में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,57,826.69 करोड़ रु बढ़ गयी। यही निवेशकों का फायदा है।
कैसा रहा शेयर बाजार
सेंसेक्स 1,335.05 अंक या 2.25% बढ़कर 60,611.74 पर और निफ्टी 382.90 अंक या 2.17% ऊपर 18,053.40 पर था। लगभग 2534 शेयरों में तेजी आई है, 796 शेयरों में गिरावट आई है और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन बड़े शेयरों में सर्वाधिक तेजी आई उनमें एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।
ये हैं गिरने वाले शेयर
इंफोसिस, टाइटन कंपनी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स उन बड़े शेयरों में शामिल रहे, जो सर्वाधिक गिरे। आज बैंक, मेटल, पावर के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इन सभी में 2-3 फीसदी की तेजी आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई।
एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय
एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक ने ट्रांसफॉरमेशनल मर्जर का ऐलान किया है। इसके तहत एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत होगी। इस बात की जानकारी आज सुबह हाउसिंग डिवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) ने दी है। इसने बताया है कि आज बोर्ड की मीटिंग में एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में विलय की मंजूरी दी गई है। इस विलय में कंपनी के शेयर होल्डर्स और क्रेडिटर्स (कर्ज लेने वाले) को भी शामिल किया गया है। यानी उनके पास जो शेयर होंगे, वह भी बदल जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications