Stock Market Crash Reasons: आज शेयर मार्केट में भारी बिकवाली, जानें किन वजहों से गिरा बाजार?
Stock Market Crash Reasons: पिछले दिन करीब 2% की जोरदार बढ़त के बाद आज 3 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा। मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में भारी गिरावट आई है। आज अधिकांश सेक्टर बिकवाली के दबाव में थे, निफ्टी आईटी, बैंक, वित्तीय सेवा, फार्मा और रियल्टी जैसे इंडेक्स में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण रहे हैं।

बाजार में गिरावट के कारण
- विशेषज्ञों ने भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के लिए पांच प्रमुख कारणों की पहचान की है। एक मुख्य कारण एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली है। इसके अलावा, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी आई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से चीन के आर्थिक सुधार और उसके चलते फ्यूल की मांग में तेजी की उम्मीद बढ़ने के चलते आई है।
- बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और आईटी सेक्टर बेंचमार्क इंडेक्स में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी बैंक और वित्तीय सेवा इंडेक्स दोनों में लगभग एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई है।
- पिछली तिमाहियों की तुलना में दिसंबर तिमाही के परिणामों में सुधार की उम्मीद के बावजूद, इन क्षेत्रों के प्रदर्शन मीट्रिक्स मुनाफावसूली के कारण दबाव में बने हुए हैं।
- इसके अलावा मनीकंट्रोल के अनुसार, ग्लोबल इकोनॉमी के स्तर पर माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 109.22 के स्तर पर पहुंच गया है। इसका असर भारत जैसे उभरते देशों पर पड़ा रहा है। FIIs पिछले कुछ समय से लगातार बिकवाली कर रहे हैं।
- अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की कमजोर उम्मीदें है। 2025 में केवल दो बार ब्याज दरों में कटौती की है, जबकि पहले 4 बार कटौती की उम्मीद की जा रही थी। शेयर बाजार में नए साल की शुरुआत तेजी से हुई लेकिन इन वजहों के चलते शेयर मार्केट में आज गिरावट देखने को मिली है।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications