Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोपहर 2:45 मिनट पर सेंसेक्स 590 अंक गिरकर 80,780 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 150 अंक के करीब गिरकर 24,570 के पास फिसलकर आ गया है। मिडकैप इंडेक्स में 0.40% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, स्मॉलकैप में 0.19% की बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में भारी गिरावट इन वजहों से देखने को मिल रही है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालना जारी रखा है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को उन्होंने 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया।
जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ी
पूर्वी यूरोप और पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने लगा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि अगर रूस ने हमला नहीं रोका, तो यूक्रेन उसके खिलाफ ड्रोन हमले जारी रखेगा। दूसरी तरफ, कुछ रिपोर्टों के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के परमाणु समझौते के प्रस्ताव को ठुकराने के संकेत दिए हैं।
ग्लोबल व्यापार पर अनिश्चितता
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर यह आरोप लगाया है कि उसने टैरिफ हटाने को लेकर हुए आपसी समझौते का उल्लंघन किया है। इसी बीच खबर है कि अमेरिकी सरकार स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने की योजना बना रही है, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका और बढ़ गई है।
इन सेक्टर्स में भारी गिरावट
आज निफ्टी ऑटो में 0.30% की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा एफएमसीजी में 0.47% की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर में भी आज बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.22% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी मीडिया और निफ्टी रियल्टी में आज खरीदारी देखी जा रही है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications