Stock Market Down Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में कारोबार कर रहे. मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद से गिरावट का यह लगातार दूसरा दिन है. सेंसेक्स और निफ्टी समेत अन्य प्रमुख इंडेक्स आधे से एक फीसदी तक फिसल गए हैं. कारोबारी सेशन में सेंसेक्स 78500 और निफ्टी 23900 के अहम लेवल के नीचे तक फिसल गए. बाजार की बिकवाली में निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. दो दिन की बिकवाली में करीब 7.6 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. बाजारों पर अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन समेत अन्य ग्लोबल फैक्टर्स हावी हैं.
स्टॉक मार्केट में तेज करेक्शन
घरेलू बाजारों में आज 5 नवंबर को तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स इंट्राडे में 78,296 का निचला स्तर टच किया. निफ्टी भी फिसलकर 23,840 के लेवल तक फिसला. निफ्टी में शामिल 50 में से 24 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे. वहीं, बीएसई पर लिस्ट 1850 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे. इस दौरान 185 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है.
इन शेयरों में तेज हलचल
आज बाजार की तेज बिकवाली चुनिंदा शेयर जोरदार हलचल दिखा रहे. निफ्टी में ट्रेंट और अदानी पोर्ट के शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ टॉप लूजर हैं. श्रीराम फाइनेंस, HDFC लाइफ और भारती एयरटेल के शेयर भी 1-2 फीसदी तक गिर गए हैं. जबकि JSW स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में 2-3 फीसदी की मजबूती दर्ज की जा रही है. हिंडाल्को और बजाज ऑटो समेत इंडसइंड बैंक के शेयर टॉप गेनर हैं.

शेयर बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स
घरेलू शेयर बाजार पर ग्लोबल संकेत हावी है. एशियाई बाजारों में मिक्स ट्रेड देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स सवा फीसदी ऊपर है. हॉन्ग कॉन्ग और शंघाई के बाजारों में भी रैली है. निवेशकों की नजर फेड मीटिंग पर है. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजारों में सुस्ती छाई हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में आज मजबूती दर्ज की जा रही है. 10-ईयर का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड फिसल गया है, जोकि 4.31 फीसदी के पास है. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स 103.82 के पास है.
स्टॉक मार्केट का कैसा है आउटलुक
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने भारत पर एक ताजा रिपोर्ट जारी किया है. इसमें बाजार के लिए आगे की दिशा का आउटलुक दिया है. साथ ही अहम ट्रिगर्स की भी चर्चा की है. ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि कमजोर डिमांड के चलते ऑटो सेक्टर पर दबाव दिख रहा है. डिस्क्रेशनरी मांग भी कमजोर हुई है. स्टेपल सेक्टर में शहरी धीमापन दर्ज किया जा रहा है. इसके अलावा यूटिलिटी, इंडस्ट्रियल और सीमेंट में कमजोर मांग दर्ज की जा रही. ऐसे में निफ्टी साल के अंत तक और फिसल सकता है, जिसके लिए 23500 का डाउनसाइड टारगेट है.
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications