नई दिल्ली, सितंबर 26। आईटी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिकवाली के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 26 सितंबर को लगातार चौथे सत्र में शेयर बाजार बंद हुआ। निफ्टी 17,000 के करीब बंद हुआ। क्लोज पर सेंसेक्स 953.70 अंक या 1.64% की गिरावट के साथ 57,145.22 पर और निफ्टी 311 अंक या 1.79% की गिरावट के साथ 17,016.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 630 शेयरों में तेजी आई है, 2860 शेयरों में गिरावट आई है और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और आयशर मोटर्स निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में से रहे। वहीं तेजी वाले शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, डिविस लैब्स और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। आज आई गिरावट ने निवेशकों को बर्बाद कर दिया। उनकी 6.5 लाख करोड़ रु से अधिक संपत्ति एक ही दिन में स्वाहा हो गयी।
कितना हुआ नुकसान
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-3 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,76,64,566.79 करोड़ रु थी, जो आज बाजार बंद होने पर 2,70,12,097.67 करोड़ रु रह गयी। यानी एक दिन में निवेशकों की संपत्ति 6,52,469.12 करोड़ रु घट गयी।
रुपया भी टूटा
भारतीय रुपया ताजा रिकॉर्ड निचले स्तर (81.62) पर बंद हुआ। 81.66 के इंट्राडे लो को छूने के बाद, यह 63 पैसे गिर कर 81.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले कारोबारी दिन 80.99 पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार
शुक्रवार को भी शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई थी। तब सेंसेक्स करीब 1020.80 अंक की गिरावट के साथ 58098.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 302.50 अंक की गिरावट के साथ 17327.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बीएसई पर उस दिन कुल 3,587 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी, जिनमें से करीब 1,002 शेयर तेजी और 2,472 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। 113 कंपनियों के शेयर के दामों में कोई अंतर नहीं आया था। वहीं उस दिन 135 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए थे। इसके अलावा 36 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए थे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications