Special Trading Session NSE And BSE: आमतौर पर शनिवार और रविवार के दिन शेयर बाजार बंद रहते हैं। लेकिन कल यानी 2 मार्च 2024 शनिवार के दिन भी शेयर बाजार खुले रहेंगे। आमतौर पर शनिवार को शहर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन कल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन की वजह से स्टॉक मार्केट को खोला जा रहा है। दरअसल कल भारत के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज दो स्पेशल सेशन के लिए खुले रहेंगे।
इस दौरान इन स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी का परीक्षण किया जाएगा। यह एक तरह का टेस्ट होगा जिसमें पता चलेगा कि किसी भी आपात स्थिति के दौरान स्टॉक मार्केट उससे कैसे निपटता है। फरवरी के महीने में ही स्टॉक मार्केट के द्वारा यह घोषणा कर दी गई थी कि 2 मार्च 2024 यानी शनिवार के दिन शेयर बाजार खुले रहेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रोजाना की तरह सामान्य तरीके से कारोबार होता रहेगा यानी आप इस दिन शेयर्स को खरीद और बेच सकते हैं। इन दोनों कंपनी के द्वारा की जा रहे डिजास्टर मैनेजमेंट प्रैक्टिसिंग की वजह से स्टॉक एक्सचेंज के कारोबार पर किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ेगा।
कंपनी के द्वारा कल चलाए जा रहे हैं सेशन से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा की किसी भी आपातकालीन स्थिति में या आपदा के दौरान शेयर मार्केट ट्रेडिंग लगातार चलती रहे और उसमें किसी भी तरह की बाधा ना पड़े। यह सेशन कंपनी के बिजनेस कॉन्टिन्यूटी प्लान की ओर एक बेहतरीन ट्रांजिशन का फेज है।
अगर यह टेस्टिंग सफल हो जाती है तो भारतीय स्टॉक मार्केट के लिए काफी बढ़िया खबर होगी, क्योंकि इसके बाद स्टॉक मार्केट किसी भी आपात स्थिति के दौरान आसानी से कारोबार कर पाएगा और उस पर जल्दी किसी भी आपदा का बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। इस आपदा प्रबंधन को लाइव ट्रेडिंग को दो सेशन के दौरान के चेक किया जाएगा।
क्या कहता है NSE का ऑफिशियल सर्कुलर
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ऑफिशियल सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि 2 मार्च 2024 को एक स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में इंट्राडे को प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जाएगा।
क्या होगा टेस्टिंग टाइम
शनिवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा दो विशेष सत्र आयोजित किए जाने हैं। इसमें पहला सत्र बाजार खुलने के साथ 9:15 पर शुरू होगा और सुबह 10:00 बजे खत्म होगा। वहीं इसका दूसरा सत्र सुबह 11:30 पर शुरू होगा और दोपहर में 12:30 पर खत्म होगा। दोपहर 12:30 पर या ट्रेडिंग सेशन खत्म होने के साथ मार्केट भी बंद हो जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान इंट्राडे स्विच को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ऑफिशल वेबसाइट से स्टॉक मार्केट की डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जाएगा। यही कारण है कि इस सेशन को दो भागों में डिवाइड किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications