नई दिल्ली, मई 27। आज शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 442.07 अंक या 0.81 फीसदी बढ़ कर 54694.60 पर और निफ्टी 138.30 अंक या 0.86 फीसदी बढ़ कर 16308.50 पर रहा। लगभग 1409 शेयरों में तेजी है, 336 शेयरों में गिरावट आई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। करीब सवा 10 बजे सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी है।

आज के टॉप गेनर
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 3.59 फीसदी की तेजी के साथ 6029.30 रुपये के स्तर पर खुला।
टेक महिंद्रा का शेयर करीब 2.33 फीसदी की तेजी के साथ 1104.35 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 2.21 फीसदी की तेजी के साथ 12749.2 रुपये के स्तर पर खुला।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 2.13 फीसदी की तेजी के साथ 1001.95 रुपये के स्तर पर खुला।
कोटक महिन्द्रा बैंक का शेयर करीब 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 1940.45 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
एनटीपीसी का शेयर करीब 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 151.85 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 2802.60 रुपये के स्तर पर खुला।
पावर ग्रिड का शेयर करीब 1.26 की गिरावट के साथ 224.20 रुपये के स्तर पर खुला।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 2561.40 रुपये के स्तर पर खुला।
नेस्ले इंडिया का शेयर करीब 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 17523.15 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications