
Stock Market Opening today : आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हुई। आज सेंसेक्स 152 अंकों के तेजी के साथ 62685 के स्तर ओपन हुआ। 150 अंको के तेजी के साथ खुले सेंसेक्स में आज शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 62700 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, तो वहीं Nifty में 50 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 18650 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। शुरूआती कारोबार में IT, मीडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। विप्रो, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और NTPC जैसे कंपनियों के शेयरों में ऊछाल है, तो वहीं नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के स्टॉक्स में गिरावट दिख रही है।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications