
Share market opening : रिजर्व बैंक मॉनिटर पॉलिसी कमिटी का फैसला आज 10 बजे के आसपास आने वाला है। RBI के फैसलों से पहले आज शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। BSE पर 30 कंपनियों का सूचनांक सेंसेक्स आज सुबह 11 अंक गिरकर 62615 के स्तर पर खुला। तो वहीं NSE पर 50 कंपनियों वाले सूचनांक में भी मामूली गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आज 4 अंक के गिरावट के साथ 18638 के स्तर पर ओपन हुआ। आज के कारोबारी दिन के शुरुआती समय में बाजार रेड कलर में ट्रेड कर रहा है। शुरूआती मार्केट ट्रेंड में LT, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, NTPC, विप्रो और HDFC जैसे कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
रुपया भी खुला है कमजोर
भारतीय करेंसी भी गिरावट के साथ खुला है। रुपया में 4 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के साथ रुपया आज 82.66 के स्तर पर खुला। कल यानी की मंगलवार को रुपए में 1 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली थी। इस गिरावट के साथ ही रुपया एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
ग्लोबल मार्केट का क्या रहा हाल
अगले सप्ताह अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक होनी है। जानकारों का मानना है कि फेडरल रिजर्व पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ाने का दबाव है। इसी कारण से अमेरिका का शेयर बाजार लागातार दूसरे दिन लाल निशान के साथ बंद हुआ। अमेरिकी मार्केट में डाओ जोन्स में 350 अंक यानी की 1.03 प्रतिशत, नैस्डैक में 225 अंक यानी की 2 प्रतिशत की गिरावट और S&P 500 में 1.44 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वर्तमान में डॉलर इंडेक्स 105.51 के स्तर पर है।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications