शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के चलते तेज एक्शन दिख रहा है. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान शुरू होते ही बाजार में जोरदार हलचल दर्ज किया जा रहा. इस दौरान विदेशी निवेशकों ने जोरदार बिकवाली की. जबकि घरेलू निवेशकों ने जबरदस्त काउंटर किया है, जिन्होंने जमकर खरीदारी की. 1 जून को एग्जिट पोल आएगा. फिर 4 जून को चुनाव के नतीजे जारी होंगे. यानी इस दिन साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी. हालांकि, ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म मान रहे हैं कि भाजपा की नेतृत्व वाले NDA को बहुमत मिल जाएगा. इस लिहाज से शेयर बाजार को उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. क्योंकि मौजूदा सरकारी नीतियों के जारी रहने से बाजार में रैली जारी रहेगी. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि नरेंद्र मोदी के 2 कार्यकाल में मार्केट कितना चढ़ा? इससे पहले मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में बाजार की ग्रोथ कैसी रही?
किस प्रधानमंत्री का कार्यकाल शेयर बाजार को आया पसंद?
शेयर बाजार की चाल को पिछले प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान के लिहाज से देखें तो...सबसे बढ़िया रिटर्न डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में बाजार ने दिया है. 2004 से 2008 के कार्यकाल के दौरान बाजार ने 168% का रिटर्न दिया है. इसके बाद नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में बाजार का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें मार्केट 88% तक उछला. डॉ मनमोहन सिंह के दूसरे कार्यकाल में भी बाजार ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है, जिसमें निवेशकों को 78% तक का रिटर्न मिला है.
मार्केट आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में बाजार ने 60 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान बाजार की तेजी देखें तो निवेशकों को उनके दूसरे और तीसरे कार्यकाल में 30 फीसदी का रिटर्न मिला है. जबकि पहले कार्यकाल में मार्केट का रिटर्न 2.6% निगेटिव रहा.
ग्लोबलाइजेशन के समय तूफानी तेजी
देश के अन्य प्रधानमंत्रियों जैसे IK गुजराल, HD देव गौड़ा के कार्यकाल के दौरान मार्केट का रिटर्न सपाट ही रहा. क्योंकि इस दौरान ज्यादा एक्शन नहीं देखने को मिला. हालांकि, वैश्विकरण के दौरान बाजार में जोरदार दिखा, जब भारत की इकोनॉमी को दुनिया के लिए खोला गया. उस समय प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव थे. उनके कार्यकाल के दौरान स्टॉक मार्केट में 181% की तेजी दर्ज की गई.
प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन
प्रधानमंत्री रिटर्न
नरेंद्र मोदी (Term II) +88%
नरेंद्र मोदी (Term I) +60%
डॉ मनमोहन सिंह (Term II) +78%
डॉ मनमोहन सिंह (Term I) +168%
अटल विहारी बाजपेयी (Term II, III) +30%
आईके गुजराल +0.6%
एचडी देव गौड़ा +0.02%
अटल विहारी बाजपेयी (Term I) -2.6%
पीवी नरसिम्हा राव +181%

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने 3 संभावित नतीजों का अनुमान जारी किया है. इसके तहत किसकी सत्ता आने पर कैसा रहेगा मार्केट का हाल और कहां बनेगा मुनाफा? इसके लिए ब्रोकरेज ने सटीक एनलिसिस किया है...
1) BJP को बहुमत
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अगर BJP 272 सीटें जीती और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं, तो बाजार पॉजिटिव रिएक्ट करेगा. नोमुरा के एनलिस्ट्स ने कहा कि अगर NDA 400 सीटों के करीब पहुंचती है तो बाजार में रौनक रहेगा. ऐसे में घरेलू सेक्टर जैसे फाइनेंशियल्स, कंज्युमर डिस्क्रेशनरी, इंडस्ट्रियल/ इंफ्रास्ट्रक्चर और PSU आउटपरफॉर्म करेंगे. जबकि IT सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर अंडरपरफॉर्म कर सकते हैं.
2) NDA को बहुमत
नोमुरा ने कहा कि चुनाव में अगर BJP को बहुमत नहीं मिलता है और NDA सहयोगियों ने सरकार बनाई. ऐसी स्थिति में चुनिंदा सेक्टर्स में तेज बिकवाली देकने को मिल सकती है. इन सेक्टर्स में इंडस्ट्रियल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, PSU शामिल हैं. हालांकि, बैंकिंग, कंजप्शन और फार्मा सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं.
3) I.N.D.I.A को बहुमत
लोकसभा चुनाव 2024 में अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली INDI अलायंस बहुमत में आ जाती है तो शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल सकती है. तेज करेक्शन में सबसे ज्यादा नुकसान फाइनेंशियल सेक्टर्स, इंडस्ट्रियल/इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्युमर डिस्क्रिशनरी और PSU सेक्टर्स को होगा. जबकि कंज्युमर स्टेपल्स, IT सर्विसेज और फार्मा सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकती हैं.
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications