Share Market : भारतीय शेयर बाजार 30 नवंबर को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी-खासी तेजी आई। आज की तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी फिर से नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। आज सेंसेक्स 417.81 अंक या 0.67 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 63,099.65 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 140.30 अंक या 0.75 फीसदी उछल कर 18,758.30 पर बंद हुआ।
कितने शेयरों में आई तेजी
आज लगभग 1992 शेयरों में तेजी आई। वहीं 1395 शेयरों में गिरावट आई और 104 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी के उन टॉप और बड़े शेयरों में से रहे, जिनमें सर्वाधिक तेजी आई। वहीं गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी और सन फार्मा शामिल रहे।
बीएसई मिडकैप और स्मॉल इंडेक्स
पीएसयू बैंक को छोड़ कर आज बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में समाप्त हुए। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की मजबूती आई। पावर, मेटल और ऑटो शेयरों से शेयर बाजार को सबसे अधिक सहारा मिला।
कहां तक सेंसेक्स और निफ्टी
आज सेंसेक्स और निफ्टी जिन स्तरों पर बंद हुए हैं, वो इनके रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर हैं। जबकि कारोबा के दौरान सेंसेक्स 63,303.01 के ऑल टाइम हाई और निफ्टी 18,816.05 के ऑल टाइम हाई स्तर तक गया। सेंसेक्स 62,681.84 के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 62,743.47 पर खुला और अंत में 63,099.6 पर बंद हुआ। आज इसका सबसे निचला स्तर 62,648.38 रहा। वहीं निफ्टी 18618.05 के पिछले स्तर के मुकाबले 18,625.70 पर खुला और 18,758.35 पर बंद हुआ इसका सबसे निचला स्तर आज 18,616.55 का रहा।
कल कैसा रहा था शेयर बाजार
कल भी शेयर बाजार ऑलटाइम हाई के स्तर पर क्लोज हुआ था। जहां सेंसेक्स करीब 177.04 अंक की तेजी के साथ 62681.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी 55.20 अंक की तेजी के साथ 18618.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। यह इनके कल के क्लोजिंग के नये ऑलटाइम हाई थे। इसके अलावा कल बीएसई में कुल 3,627 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी, जिनमें से करीब 1,725 शेयर तेजी के साथ और 1,752 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया था। 164 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए थे। 37 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए थे।
कैसे हुआ सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications