नयी दिल्ली। शेयर बाजार में जब भी पैसा बरसता है छप्पर फाड़ कर बरसता है। पिछले हफ्ते कुछ ऐसा ही हुआ है। पिछे कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स 45 हजार के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा, जबकि निफ्टी 13,258 के ऊपर बंद हुआ। शुक्रवार 4 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 2.1 फीसदी और निफ्टी 2.2 फीसदी ऊपर चढ़ा। इस बीच कई ऐसे शेयर भी रहे जिन्होंने केवल एक ही हफ्ते में 50 फीसदी तक रिटर्न दिया। यानी जिन लोगों ने ऐसे शेयर में 10 लाख रु का निवेश किया हुआ होगा वो एक ही हफ्ते में 15 लाख रु हो गए होंगे।
4 दिन में 50 फीसदी रिटर्न
पिछले कारोबारी हफ्ते में 65 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने 50 फीसदी तक रिटर्न दिया। मजे की बात ये है कि पिछले हफ्ते सिर्फ 4 ही दिन कारोबार हुआ, क्योंकि सोमवार को गुरुनानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। जिन शेयरों ने 50 फीसदी तक रिटर्न दिया उनमें केएनआर कंस्ट्रक्शन, टाटा पावर, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, ओबेरॉय रियल्टी, सेल, स्पाइसजेट, टाटा केमिकल्स और अडानी पावर शामिल हैं। पिछले हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि पी बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
किसने दिया सबसे तगड़ा रिटर्न
सबसे तगड़ा रिटर्न दिया अडानी पावर के शेयर। ये शेयर एक ही हफ्ते में 54.81 फीसदी ऊपर चढ़ा। यानी इसने 10 लाख रु के 15 लाख रु से अधिक कर दिए। जिन शेयरों ने 20 से 25 फीसदी तक मुनाफा कराया उनमें टाटा केमिकल्स, स्पाइसजेट, महाराष्ट्र सीमलेस, इंडोस्टार कैपिटल, जीएचसीएल और शैले होटल्स शामिल हैं।
यहां भी हुआ मुनाफा
ऊपर हमने 20 से 55 फीसदी तक शेयर रिटर्न देने वाले बताए शेयर बताए। बाकी बहुत से ऐसे शेयर हैं जिन्होंने 14.5 फीसदी से 18.6 फीसदी का रिटर्न दिया। इनमें एनसीसी, साउथ इंडियन बैंक, लेमन ट्री होटल्स, इडेलवाइज फाइनेंशियल, गेल, आईआईएफएल फाइनेंस, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इन्फिबीम एवेन्यू, इंडोको रेमेडीज, आईआरसीटीसी, डेल्ट कॉर्प, ट्राइडेंट, अडानी ट्रांसमिशन, इंटरग्लोबल एविएशन, एचएफसीएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, शिपिंग कॉर्पोरेशन और ओएनजीसी शामिल हैं।
क्यों चढ़ा बाजार
पिछले हफ्ते शेयर बाजार को कई चीजों ने ऊपर चढ़ाया, जिनमें कोरोना वैक्सीन की खबर, सितंबर तिमाही के लिए जीडीपी के अनुमान से बेहतर नतीजे और आरबीआई का मौद्रिक नीति में नरम रुख शामिल है। जानकारों का कहना है कि स्मॉल और मिड कैप शेयर पूरे नवंबर में लाइमलाइट में रहे। दिसंबर में भी इन शेयरों में खरीदारी की संभावना है। जिन अन्य सेक्टरों में साल के आखिरी महीने में तेजी देखी जा सकती है उनमें बैंकिंग और फाइनेंस शामिल हैं।
1 साल में 27 गुना से ज्यादा मुनाफा
ऐसा ही एक शेयर है जिसने पिछले करीब एक साल में 26 गुना से ज्यादा मुनाफा कराया है। बायोफिल केमिकल्स ने पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल करते हुए 1 लाख रु के 28.5 लाख रु कर दिए। ये 1 साल में सीधे-सीधे 27.5 लाख रु का मुनाफा है। ये रिटर्न इसने नवंबर 2019 से नवंबर 2020 तक दिया है। अच्छी बात ये है कि शेयर में इसके बाद और भी तेजी देखने को मिली है।


Click it and Unblock the Notifications