तगड़ा मुनाफा : सिर्फ 3 महीनों में 1 लाख रु के हो गए 4 लाख रु से ज्यादा

नयी दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि शेयर बाजार बहुत अधिक जोखिम वाली जगह है। किसी भी कम जानकारी रखने वाले निवेशक के यहां कामयाब होने की संभावना बहुत कम है। खास कर कोरोना जैसे संकट में कोई आम निवेशक ये समझ ही नहीं पाएगा कि कब उसे कोई शेयर बेचना है और कब खरीदना है। इसके लिए अच्छी नोलेज की जरूरत है। या फिर आप सलाहकारों और एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार शेयरों में पैसा लगा सकते हैं। कई ब्रोकिंग फर्म भी हैं जो शेयरों के बारे में एडवाइज देती हैं। अगर आपके हाथ में सही शेयर आ गया तो आपका पैसा कुछ ही समय में 3-4 गुना बढ़ सकता है। जैसा कि कुछ शेयरों ने पिछले 3 महीनों में किया है। कुछ शेयरों ने अपने निवेशकों का पैसा 3-4 गुना तक बढ़ा दिया। इन शेयरों ने 300 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

इन 18 शेयरों ने मचाया धमाल

इन 18 शेयरों ने मचाया धमाल

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान जिन 18 स्मॉल कैप शेयरों ने जम कर मुनाफा कराया उनमें टैनला सॉल्यूशंस, रैमको सिस्टम्स, लौरस लैब्स, इंडोकैप इंडस्ट्रीज, न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर, आरती ड्रग्स, मैजेस्को, प्रिंस पाइप्स, आईजी पेट्रोकेमिकल्स, बिरलासॉफ्ट, कैमलिन फाइन सर्विसेज, मास्टेक, इंडियामार्ट, पर्सिसटेंट सिस्टम, ग्लोबस स्पिरिट्स, बटरफ्लाई गांधीमति, रामकृष्ण फोर्जिंग और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस शामिल हैं। इन सभी शेयरों ने निवेशकों का पैसा दोगुना किया है। मगर इनमें ऐसे शेयर भी हैं जिन्होंने कुल पैसा 3-4 गुना तक करा दिया है।

यहां पैसा हो गया 4 गुना

यहां पैसा हो गया 4 गुना

इन शेयरों में सबसे ज्यादा मुनाफा टैनला सॉल्य़ूशंस ने दिया। इस शेयर ने 308 फीसदी का रिटर्न दिया। यानी जिस भी निवेशक ने 1 लाख रु का निवेश किया होगा इस समय उसकी रकम 4 लाख रु से ज्यादा (1 लाख रु की निवेश राशि मिला कर) हो गई होगी। इसके अलावा रैमको सिस्टम्स ने 287 फीसदी का भारी रिटर्न दिया। यहां निवेशकों का 1 लाख रुपया, 3 लाख रु से कम कुछ तक पहुंचा होगा।

यहां मिला 150 फीसदी से अधिक रिटर्न

यहां मिला 150 फीसदी से अधिक रिटर्न

तीन शेयर ऐसे में जिन्होंने निवेशकों को 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी यहां 1 लाख रु की रकम 2.5 लाख रु से अधिक हो गई होगी। इन शेयरों में लौरस लैब्स ने 176 फीसदी, इंडोकैप इंडस्ट्रीज 173 फीसदी और न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर 156 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इन शेयरों ने पैसा कर दिया दोगुना

इन शेयरों ने पैसा कर दिया दोगुना

13 शेयरों ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों का पैसा दोगुने से ज्यादा कर दिया। ऊपर बताए गए 18 में से बाकी 13 शेयरों ने 100 फीसदी से रिटर्न दिया है। इनमें आरती ड्रग्स (143 फीसदी), मैजेस्को (132 फीसदी), प्रिंस पाइप्स (130 फीसदी), आईजी पेट्रोकेमिकल्स (129 फीसदी), बिरलासॉफ्ट (118 फीसदी), कैमलिन फाइन सर्विसेज (117 फीसदी), मास्टेक (116 फीसदी), इंडियामार्ट (115 फीसदी), पर्सिसटेंट सिस्टम (111 फीसदी), ग्लोबस स्पिरिट्स (111 फीसदी), बटरफ्लाई गांधीमति (109 फीसदी), रामकृष्ण फोर्जिंग (104 फीसदी) और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (104 फीसदी) शामिल हैं।

आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

इन शेयरों ने जितना मुनाफा कराया उस हिसाब से किसी का भी मन इन शेयरों में पैसा लगाने का हो सकता है। मगर इससे पहले एक्सपर्ट्स की राय जानना जरूरी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जिन वजह से इन शेयरों में तेजी आ सकती है अगर उनमें बदलाव हुआ तो शेयर सुस्त पड़ सकते हैं। इसके अलावा इस तरह की वृद्धि बरकरार नहीं रह सकती। एक ऐसा पॉइंट आता है जब शेयरों में गिरावट की संभावना रहती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+