BSE Market Cap : जब शेयर बाजार किसी दिन बहुत उछाल मारता है तो एक ही दिन में निवेशकों की मौज हो जाती है। असल में उस एक ही दिन में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल बहुत अधिक बढ़ जाती है। कुछ ऐसा ही आज हुआ है। आज ही एक दिन में इसमें लाखों करोड़ रु का इजाफा हुआ है। ये इजाफा सीधे निवेशकों की संपत्ति में होता है। आगे जानिए आज निवेशकों को कितना फायदा हुआ है।

शेयर बाजार में तेजी
आज शेयर बाजार सेंसेक्स के ताजा रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने और निफ्टी के 52 सप्ताह के उच्च स्तर को पार करने के साथ बंद हुआ। बंद होने पर, सेंसेक्स 762.10 अंक या 1.24 फीसदी उछल कर 62,272.68 पर और निफ्टी 216.80 अंक या 1.19 फीसदी उछल कर 18,484.10 पर बंद हुआ। लगभग 1886 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1494 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

कितना हुआ निवेशकों को फायदा
बुधवार 23 नवंबर को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की सारी लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,81,44,318.63 करोड़ रु थी, जबकि आज शेयर बाजार में बंद होने पर इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल कुल मिला कर 2,83,70,057.89 करोड़ रु हो गयी है। यानी एक ही दिन में 225739.26 करोड़ रु का इजाफा। यही निवेशकों का फायदा है।
इन शेयरों में आई तेजी
आज अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल, इंफोसिस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी के टॉप तेजी वाले शेयरों में रहे। वहीं गिरने वाले शेयरों में सिप्ला, कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। आईटी और तेल एवं गैस में 1-2 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए। इसके अलावा बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी चढ़ा।

कल कैसा रहा था शेयर बाजार
कल शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई थी। जहां सेंसेक्स करीब 91.62 अंक की तेजी के साथ 61510.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी 23.10 अंक की तेजी के साथ 18267.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। कल बीएसई में कुल 3,627 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी, जिनमें से 1,868 शेयर तेजी के साथ और 1,628 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे और 131 कंपनियों के शेयर के दामों में कोई अंतर नहीं आया था। कल 111 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए थे। तो वहीं 70 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए थे। कल 239 शेयर में अपर सर्किट लगा था, तो वहीं 182 शेयरों में लोअर सर्किट लगा था।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications