नयी दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। आज पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई जिससे बाजार को ऊपर चढ़ने में मदद मिली। सेंसेक्स के 1792 शेयर मजबूत हुए, जबकि 992 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 38,528.32 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 38,727.89 पर खुला और आखिर में 86.47 अंकों या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 38,614.79 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,614.79 तक ऊपर गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,385.35 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 11,452.15 पर खुल कर 23.05 अंक या 0.20 फीसदी की मजबूती के साथ 11,408.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 14 में मजबूती और 16 में कमजोरी आयी। इनमें टेक महिंद्रा में 1.97 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.77 फीसदी, मारुति सुजुकी में 1.46 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.34 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.04 फीसदी और एसबीआई में 1.03 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं बजाज ऑटो में 1.42 फीसदी, ओएनजीसी में 1.36 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.21 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.90 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.89 फीसदी और इंफोसिस में 0.81 फीसदी की कमजोरी आयी।
ऐसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.58 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 1.16 फीसदी ऊपर चढ़ा। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.62 फीसदी की तेजी आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 1.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरों में आईटी, फार्मा और एफएमसीजी गिरावट के साथ बंद हुए जबकि बैंकिंग और फाइनेंशियल, ऊर्जा और इन्फ्रा सेक्टरों में खरीदारी हुई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications