Stock Market Today: शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. बाजार में चौतरफा खरीदारी से निवेशकों को बपंर मुनाफा हुआ है. सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य इंडेक्स हरे निशान में रहे. बाजार की तेजी से मार्केट वैल्यू एक बार फिर 400 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई. शेयर बाजार में जोश की क्या वजह रही? बाजार में आई तूफानी तेजी में निवेशकों को कितना प्रॉफिट हुआ? आगे बाजार की नजर किन ट्रिगर्स पर रहेगी? इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं...
शेयर बाजार में तूफानी तेजी
शेयर बाजार में 15 मई की गिरावट के बाद आज 16 मई को तगड़ी खरीदारी दर्ज की गई. सेंसेक्स 676 अंकों की मजबूती के साथ 73,663 पर बंद हुआ, जबकि इंट्राडे में इंडेक्स 73,749 का लेवल भी टच किया. निफ्टी भी 203 अंक उछलकर 22,403 पर पहुंचा. कारोबार के आखिरी सत्र में इंडेक्स ने 22,432 का भी हाई बनाया. बाजार में जोश चुनिंदा सेक्टर में हुई जोरदार खरीदारी से रही. इन सेक्टर्स में फाइनेंशियल, IT, रियल्टी, कंज्युमर ड्युरेबल शामिल रहे. जबकि सरकारी बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली दर्ज की गई. इंडिया VIX करीब 2% गिरकर 20 के पास आ गया है. ब्रॉडर मार्केट में मिड और स्मॉल कैप इंडेंक्स भी करीब 1-1% तक उछले हैं.
मार्केट में जमकर हुई खरीदारी
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बाजार में आज 3952 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2143 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 1685 शेयर गिरकर बंद हुए. बाकी 124 शेयरों में कोई एक्शन नहीं हुआ. इंट्राडे में कारोबार के दौरान 193 शेयरों ने 52-वीक हाई बनाया, जबकि 30 शेयरों ने एक साल के सबसे निचले स्तर पर फिसल गए. कारोबारी सेशन में 303 शेयरों में अपर सर्किट भी लगा. जबकि 189 शेयरों में लोअर सर्किट लगा. निफ्टी में M&M का शेयर 4% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि मारुति 2.1% तक फिसल गया, जोकि टॉप लूजर रहा.
बाजार की तेजी में निवेशकों की चांदी
शेयर बाजार की तेजी में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. एक्सचेंज डेटा के मुताबिक निवेशकों को करीब 2.35 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. क्योंकि BSE का कुल मार्केट कैप आज बाजार बंद होने के बाद 404.25 लाख करोड़ रुपए हो गया, जोकि पिछले दिन 401.90 लाख करोड़ रुपए था.

शेयर बाजार में तेजी की वजह?
स्टॉक मार्केट में गुरुवार को आई तेजी की वजह में सबसे पहला अच्छे ग्लोबल संकेत रहे. अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों में नरमी से फेड दरों में कटौती करने की सोच सकता है. सितंबर में दरें घटने के अनुमान से अमेरिकी समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में जोश दिखा. Q4 में भारती एयरटेल, M&M समेत अन्य दिग्गज कंपनियों के दमदार प्रदर्शन से शेयरों में जोश दिखा. हैवीवेट स्टॉक्स में खरीदारी से शेयर बाजार की तेजी को सपोर्ट मिला. लगातार बिकवाली के चलते शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई से करीब 2-3% नीचे आ गया है. ऐसे में बाजार में निचले स्तरों से खरीदारी का मौका बना, जिसे निवेशकों ने जमकर भुनाया.
मार्केट एक्सपर्ट का बाजार पर नजरिया
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसचर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि आज मार्केट में अच्छे ग्लोबल संकेतों से जोश रहा. क्योंकि 2024 में बार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद महंगाई के आंकड़ों से जाग गया है. ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितताओं के बावजूद एक्सपोर्ट बढ़ रहा. बाजार को हैवीवेट स्टॉक्स का भी सपोर्ट मिला.
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, इन संकेतों से बदलेगी चाल

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले



Click it and Unblock the Notifications