आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला। घरेलू शेयर बाजार ने 16 फरवरी के कारोबार में नया रिकॉर्ड बना दिया है।
नई दिल्ली: आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला। घरेलू शेयर बाजार ने 16 फरवरी के कारोबार में नया रिकॉर्ड बना दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 308.17 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 52462.30 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.57 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 15,371.45 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 991 शेयरों में तेजी आई, 353 शेयर में गिरावट दखी गई और 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिछले सप्ताह 812.67 अंक चढ़ा सेंसेक्स
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 फीसदी चढ़ गया। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,40,430.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें से सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा में गिरावट रही।
आज के दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, ग्रासिम, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।
सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 173.73 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 52,327.86 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 84.80 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 15,399.50 के स्तर पर था।
बढ़त पर खुला था कल भी बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 359.87 अंक (0.70 फीसदी) की तेजी के साथ 51,904.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 107 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 15,270.30 के स्तर पर खुला था।
बीते कल रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 609.83 अंक (1.18 फीसदी) ऊपर 52154.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 151.40 अंक यानी 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 15314.70 के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications