Share News: मौजूदा महीने में शेयर बाजार में तेज हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर खबरों के चलते फोकस में हैं, जिसमें एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर भी शामिल हैं. कंपनी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) से बड़ा ऑर्डर मिला है. इसके तहत कंपनी को उत्तर प्रदेश में NH-227B बहुवन मदार माझा से जगरनाथपुर तक को बढ़ाने का काम मिला है. इसे '84 कोसी परिक्रमा मार्ग' के रूप में भी जाना जाता है.
प्रोजेक्ट की जानकारी कंपनी ने 10 दिसंबर को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है. बीएसई पर शेयर आज हल्की गिरावट के साथ 1456.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. प्रोजेक्ट की खबर के बाद बुधवार को शेयर फोकस में रहने वाला है.
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के तहत दिए गए इस प्रोजेक्ट में 63.84 किलोमीटर लंबे हिस्से को पक्के सोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करना शामिल है. एचजी इंफ्रा की बोली प्रोजेक्ट कॉस्ट ₹763.11 करोड़ है, जबकि MoRTH की अनुमानित कॉस्ट ₹898.5 करोड़ है. निर्माण दो साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है.

नए प्रोजेक्ट की डिटेल्स
इस सौंदरीकरण में उत्तर प्रदेश में हाइब्रिड एन्युटी मोड पैकेज VI के तहत बहुवन मदार माझा से जगरनाथपुर तक एनएच-227बी को पक्के सोल्डर्स के साथ अपग्रेड करना शामिल है. इसमें कहा गया है कि हाइब्रिड एन्युटी मोड पैकेज VI पर उत्तर प्रदेश राज्य में नव घोषित एनएच-227बी बहुवन मदार माझा से जगरनाथपुर (डिजाइन किमी 160.200 से किमी 224.040) '84 कोसी परिक्रमा मार्ग' के पक्के सोल्डर्स के साथ दो लेन में सुधार और अपग्रेडेशन शामिल है.
वित्तीय प्रदर्शन और शेयर परफॉर्मेंस
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग ने 30 सितंबर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक यह जुलाई से सितंबर अवधि में ₹96.1 करोड़ के मुकाबले 80.7 करोड़ रहा. कंपनी की आय में सालाना आधार पर 5.5% की कमी देखने को मिली, जोकि घटकर ₹902.4 करोड़ रह गयी, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में आय ₹954.5 करोड़ थी.
ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA दूसरी तिमाही में 0.3% घटकर ₹219.5 करोड़ रह गया, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में ₹220.1 करोड़ था. इस तिमाही में एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 24.3% दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 23% थी.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications