Share News: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी बिकवाली है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. कमजोर बाजार में भी चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी आरएमसी स्विचगियर्स का शेयर इन्हीं में से एक है. शेयर आज 17 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. ऑर्डर मिलने की खबर से शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया है.
स्टॉक में लगा अपर सर्किट
शेयर बीएसई पर 5% अपर सर्किट के साथ 1159.65 रुपए पर पहुंच गया. शेयर यह उछाल एक नए ऑर्डर के ऐलान के बाद आया. एक्सचेंज फाइलिंग में आरएमसी स्विचगियर्स ने बताया कि उसने महाराष्ट्र में 5,000 सोलर पंप की सप्लाई के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है.

कंपनी को मिल रहा लगातार ऑर्डर
कंपनी को महाराष्ट्र में 5,000 सौर पंपों की सप्लाई, स्थापना और कमीशनिंग के लिए एक प्रतिष्ठित सिस्टम इंटीग्रेटर से एलओए मिला है. यह ऑर्डर 90 करोड़ रुपए का है, जिसमें 3 एचपी, 5 एचपी और 7 एचपी कैपेसिटी के सिस्टम शामिल हैं, जिनका निर्माण वित्त वर्ष 25-26 में पूरा होने की उम्मीद है.
हाल ही में मिले ऑर्डर के अलावा आरएमसी स्विचगियर्स ने जयपुर, राजस्थान में सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना की घोषणा की है. इस उद्यम में 100 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. बता दें कि कंपनी के पास 1 लाख से ज़्यादा सोलर पंप लगाने का रिकॉर्ड है.
आरएमसी स्विचगियर्स के स्टॉक का परफॉर्मेंस
आरएमसी स्विचगियर्स के शेयर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. पिछले 14 दिनों में यह 47% से ज़्यादा चढ़ा.छह महीनों में निवेशकों को 100% का रिटर्न मिला. सालाना आधार पर शेयर करीब 96% तक की दिखा चुका है.
2 साल में शेयर ने 541% का रिटर्न दिया, जबकि तीन सालों में स्टॉक ने 7460% तक जबरदस्त रिटर्न दिया है. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप 1,195.40 करोड़ रुपए है. शेयर ने 17 दिसंबर को यह पिछले साल के उच्चतम स्तर 1,159.65 रुपए को छुआ, जबकि 52-हफ्तों का सबसे निचला स्तर 379.05 रुपए है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications