नई दिल्ली, जुलाई 24। सकारात्मक वैश्विक शेयर बाजारों, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लंबे समय के बाद खरीदार बनने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, कंपनियों के जून तिमाही के बेहतर नतीजे और तेज बारिश के सपोर्ट से 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भारतीय बाजार में जोरदार उछाल आया। हालांकि रुपये में गिरावट चिंता का विषय बनी हुई है। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,311.45 अंक या 4.29 प्रतिशत बढ़ कर 56,072.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 670.3 अंक या 4.17 प्रतिशत बढ़ कर 16,719.5 पर बंद हुआ। अब तक के महीने में दोनों प्रमुख सूचकांक छह फीसदी के करीब चढ़े हैं। बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में इंडसइंड बैंक, वेदांत, लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक, बैंक ऑफ बड़ौदा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पिरामल एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक के सपोर्ट से चार प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स चार फीसदी चढ़ा। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जो निवेशकों को 5 दिन में 67 फीसदी से अधिक तक रिटर्न देने में कामयाब रहे।
लीडिंग लीजिंग : 67.18 फीसदी
लीडिंग लीजिंग एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 64.26 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 67.18 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 72.05 रु से 120.45 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की उछाल के साथ 120.45 रु पर बंद हुआ। 67.18 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.67 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
ओरिएंट बेवरेजेज : 53.25 फीसदी
ओरिएंट बेवरेजेज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 73.05 रु से 11.95 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 53.25 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 24.20 करोड़ रु है। 5 दिन में 53.25 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर लगभग सपाट 111.95 रु पर बंद हुआ।
डीआरए कंसल्टेंट्स : 48.44 फीसदी
डीआरए कंसल्टेंट्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 48.44 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 16 रु से 23.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 48.44 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 26.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.71 फीसदी की तेजी के साथ 23.75 रु पर बंद हुआ।
एनडीटीवी : 47.96 फीसदी
एनडीटीवी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 187.15 रु से 276.90 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 47.96 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,785.21 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की उछाल के साथ 276.90 रु पर बंद हुआ।
नेटलिंक सॉल्यूशंस : 46.39 फीसदी
नेटलिंक सॉल्यूशंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 45.70 रु से 66.90 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.39 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 16.92 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 66.90 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications