नई दिल्ली, जुलाई 10। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, अच्छे मानसून, विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से बिक्री में कमी और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट के कारण 8 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारतीय इक्विटी बाजार ने खोई हुई गति को फिर से हासिल किया और 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। बीते सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,573.91 अंक (2.97 प्रतिशत) बढ़ कर 54,481.84 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 468.55 अंक (2.97 प्रतिशत) चढ़ कर 16,220.6 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इनमें बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 6.5 फीसदी की बढ़त के साथ पहले नंबर पर रहा। इसके बाद बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स 6 फीसदी की बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर रहा। बीएसई एफएमसीजी में 5.4 फीसदी और बीएसई रियल्टी में 5 फीसदी की तेजी रही। बीएसई स्मॉल-कैप, मिड-कैप और लार्ज-कैप सूचकांकों में से प्रत्येक में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को केवल 5 दिन में 45 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
रविलीला ग्रेनाइट्स
रविलीला ग्रेनाइट्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 32.60 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 45.28 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 21.20 रु से 30.80 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 8 फीसदी की कमजोरी के साथ 30.80 रु पर बंद हुआ। 45.28 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.45 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
हिमाद्री स्पेशियलिटी
हिमाद्री स्पेशियलिटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 60 रु से 82.50 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 37.50 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 3,459.55 करोड़ रु है। 5 दिन में 37.5 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 8.5 फीसदी की उछाल के साथ 82.50 रु पर बंद हुआ।
एमपीडीएल
एमपीडीएल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 37.31 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 16.75 रु से 23 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 37.31 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 15.57 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.5 फीसदी की मजबूती के साथ 23 रु पर बंद हुआ।
केपी एनर्जी
केपी एनर्जी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 161.60 रु से 220.35 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 36.36 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 244.92 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 220.35 रु पर बंद हुआ।
गोयल एसोसिएट्स
गोयल एसोसिएट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 1.55 रु से 2.06 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 32.90 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 9.6 फीसदी की तेजी के साथ 2.06 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications