नई दिल्ली, जून 13। बीएसई सेंसेक्स ने बीते कारोबारी हफ्ते में आखिरकार अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को पार कर लिया और शुक्रवार को ये 374.71 अंक बढ़ कर 52,474.76 पर पहुंच गया। जबकि सप्ताह के आखिर में निफ्टी 50 129.10 अंक बढ़कर 15,799.35 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी और स्मॉलकैप में 3.5 फीसदी की तेजी आई। बीते हफ्ते बैंक और कैपिटल गुड्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आईटी, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे आगे रहे। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने बीते हफ्ते निवेशकों को 89 फीसदी से ज्यादा तक रिटर्न दिया।
केएम शुगर मिल्स
केएम शुगर मिल्स एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 339.48 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 89.23 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 19.5 रु से 36.90 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 36.90 रु पर बंद हुआ। 89.23 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.89 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। हालांकि हमेशा शेयर बाजार में निवेश से पहले ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है।
कैलिफॉर्निया सॉफ्टवेयर
कैलिफॉर्निया सॉफ्टवेयर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 9.99 रु से 16.75 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 67.67 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 25.95 करोड़ रु है। 5 दिन में 67.67 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन से कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 16.79 रु पर बंद हुआ।
बेदमुथा इंडस्ट्रीज
बेदमुथा इंडस्ट्रीज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 61.73 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 23.65 रु से 38.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 61,73 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 124.86 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 38.7 रु पर बंद हुआ।
आरएस सॉफ्टवेयर
आरएस सॉफ्टवेयर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 28.45 रु से 45.15 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 58.7 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 116.07 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 45.15 रु पर बंद हुआ।
व्हाइट ऑर्गैनिक
व्हाइट ऑर्गैनिक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 41.90 रु से 66.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 58.70 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 41.23 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 11.78 रु पर बंद हुआ। अगले सप्ताह कई चीजें शेयर बाजार को गति दे सकती हैं। इनमें आने वाले कुछ आईपीओ, इकोनॉमिक डेटा पॉइंट्स, विदेशी निवेश और घटते कोरोना के मामले शामिल हैं।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications