नई दिल्ली, अप्रैल 17। कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी, उच्च मुद्रास्फीति और यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में बाजार ठहराव वाले मोड में रहा। इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक ने अपने नतीजे पेश कर दिए हैं। आगे भी निवेशक और ट्रेडर कंपनियों के तिमाही नतीजों पर फोकस रखेंगे। बता दें कि पिछले हफ्ते में केवल 3 दिन कारोबार हुआ, क्योंकि गुरुवार को महावीर जयंती और डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती तथा शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। तीन दिनों के कारोबार में सेंसेक्स 1,100 अंक या 1.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,339 पर और निफ्टी 50 309 अंक या 1.7 प्रतिशत गिरकर 17,476 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.3 फीसदी और स्मॉलकैप 100 में 1.5 फीसदी की गिरावट आई। टेक, ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और इंफ्रा शेयरों ने शेयर बाजार को नीचे धकेला, जबकि एनर्जी सेक्टर में 2.5 फीसदी की बढ़त आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 3 दिन में ही 58 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
पेकॉस होटल्स
पेकॉस होटल्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 7.24 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 3 कारोबारी सत्र में ये शेयर 58.08 फीसदी उछला। ये शेयर 3 दिन में 34.95 रु से 55.25 रु पर पहुंचा। बीते बुधवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 55.25 रु पर बंद हुआ। 58.08 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.58 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
सुमुका एग्रो
सुमुका एग्रो ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 37.20 रु से 53.95 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 45.03 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 29.35 करोड़ रु है। 3 दिन में 45.03 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते बुधवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 53.95 रु पर बंद हुआ।
नागरीका एक्सपोर्ट्स
नागरीका एक्सपोर्ट्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 39.56 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 45 रु से 62.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.56 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 78.50 करोड़ रु है। बीते बुधवार को ये शेयर 2.56 फीसदी की गिरावट के साथ 62.80 रु पर बंद हुआ।
सर शादीलाल
सर शादीलाल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 206 रु से 284.90 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 38.30 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 146.53 करोड़ रु है। बीते बुधवार को ये शेयर 8.51 फीसदी की तेजी के साथ 279.10 रु पर बंद हुआ।
डायनाकॉन्स सिस्टम्स
डायनाकॉन्स सिस्टम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 233.20 रु से 322.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 38.10 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 363.21 करोड़ रु है। बीते बुधवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 322.05 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications